सतना में नहाने गए भाई-बहन की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में पसरा मातम

सतना के उचेहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसमनिया चौकी के पिपरा गांव में तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।
सतना में नहाने गए भाई-बहन की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में पसरा मातम
भाई-बहन की तालाब में डूबने से मौत

सतना। दोनों बच्चे घर के पास स्थित तालाब में नहाने गए थे, जहां खेलते-खेलते गहरे पानी में चले गए। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तालाब में नहाने गए थे दोनों बच्चे

उचेहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसमनिया चौकी के पिपरा गांव में शनिवार को यह हादसा हुआ। मृतकों में अरुण सिंह गोंड का 7 वर्षीय पुत्र शुभम और 5 वर्षीय पुत्री अक्षिता शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे घर के पास स्थित तालाब में नहाने गए थे।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: एकतरफा प्यार बना मौत की वजह! भिलाई में कॉलेज छात्रा की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

नहाते समय खेलते-खेलते दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। काफी देर तक बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तालाब की मेढ़ पर बच्चों के कपड़े देखकर ग्रामीणों ने पानी में खोजबीन शुरू की।

Breaking News

ग्रामीणों ने निकाले दोनों बच्चों के शव

काफी तलाश के दौरान दोनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकाले गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

ये भी पढ़ें: रायपुर में दर्दनाक हादसा : मंदिर की बावड़ी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

परसमनिया चौकी प्रभारी संतोष धुर्वे ने बताया कि तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शवों को पानी से बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई की गई और पोस्टमार्टम के लिए उचेहरा अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts