Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सतना में सीवर लाइन प्रोजेक्ट में 25 फीट गड्ढे में गिरा मजदूर, 7 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी नहीं बच पाई जान; ठेकेदार पर लगा लापरवाही का आरोप

सतना में सीवर लाइन प्रोजेक्ट में 25 फीट गड्ढे में गिरा मजदूर, 7 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी नहीं बच पाई जान; ठेकेदार पर लगा लापरवाही का आरोप
सतना। मध्य प्रदेश के सतना में मारुति नगर स्थित सीवर लाइन के गड्ढे में गुरुवार को एक मजदूर फंस गया। मजदूर पाइप फिट करने के लिए 25 फिट गड्ढे में गया था। इस दौरान अचानक मिट्टी धंस गई और वो मलबे में दब गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ की टीम और प्रशासन मौके पर पहुंचा। करीब 7 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। मामला कोलगवां थाना क्षेत्र का है। परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

रेस्क्यू के दौरान बार-बार धंस रही थी मिट्टी

जानकारी के मुताबिक, मजदूर का नाम खिलाड़ी कुशवाहा (उम्र 24) था। वह एन विराट नाम की कंपनी में काम करता था। मजदूर के फंसे होने की जानकारी मिलने के बाद 4 जेसीबी मशीन, 1 चैन माउंटेन मशीन रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाई गई। सीवर लाइन प्रोजेक्ट में लगी एक मशीन के बकेट के नीचे ही मजदूर की लोकेशन मिली थी। बकेट को वहीं रोक रखा था, ताकि मिट्टी से मजदूर न धंस सके। लेकिन जेसीबी से जितनी मिट्टी हटाई जा रही थी, उतनी ही वापस गड्ढे में गिरती जा रही थी। मजदूर को बचाने का प्रयास रात करीब 12 बजे तक चला। इसके बाद मजदूर मृत अवस्था में बाहर निकला और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

मृतक के बड़े भाई रामनरेश कुशवाहा ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि, उसके द्वारा जबरदस्ती मजदूर को पाइप डालने के लिए गड्ढे में उतारा गया, जबकि वे लोग चेंबर बनाने का काम करते हैं। इसके साथ ही परिजनों ने सख्त कार्रवाई की भी मांग की है।

सतना कलेक्टर ने कही थी मजदूर के सुरक्षित होने की बात

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जानकारी सामने आ रही थी कि मजदूर अंदर सुरक्षित है। उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया था कि, मजदूर को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उसे सकुशल बाहर निकाल लिया जाएगा। ये भी पढ़ें - CEO Suchana Seth : ‘मैं बर्दाश्त नहीं कर सकती…’ कातिल मां के होटल रूम से मिला नोट, बेटे को मारने से पहले पति को किया मैसेज; मर्डर सीन रिक्रिएट करेगी पुलिस
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts