Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मां की ममता का ऐसा सिला : गोद लिए बेटे ने कराई हत्या, 40 हजार में दी सुपारी

मां की ममता का ऐसा सिला : गोद लिए बेटे ने कराई हत्या, 40 हजार में दी सुपारी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरसींवा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग महिला की हत्या उसके सौतेले बेटे और बहू ने करवा दी। आरोपियों ने गांव के दो युवकों को 40 हजार रुपए में सुपारी देकर बुजुर्ग की गला घोंटकर हत्या करवा दी।

    मंझली बाई को जमीन के लिए बनाया था निशाना

    मृतका मंझली बाई (80) पड़रीपाली गांव की रहने वाली थीं। उन्होंने भजनलाल (48) को गोद लिया था और उसकी शादी नोनी बाई (45) से करवाई थी। कुछ साल पहले भजनलाल ने धोखे से मंझली बाई की 6 डिसमिल जमीन अपने नाम करा ली, जो सड़क किनारे स्थित थी।

    Uploaded media

    बुजुर्ग महिला ने की थी बेटे की शिकायत

    जब मंझली बाई को बेटे की धोखेबाजी का पता चला, तो उन्होंने इसकी शिकायत थाने और कलेक्टर से की। जमीन हड़पने की शिकायत लेकर वह लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही थीं। इससे नाराज होकर बेटा और बहू ने उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

    हत्या से एक दिन पहले भी की थी शिकायत

    हत्या से एक दिन पहले मंझली बाई ने बेटे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की थी। इसी के बाद बेटे-बहू ने हत्या की साजिश रच डाली। उन्होंने गांव के राजा कुर्रे (20) को हत्या के लिए 40 हजार रुपए की सुपारी दी।

    रस्सी से गला घोंटकर की हत्या

    राजा कुर्रे ने अपने साथी साजन दास (24) को भी साथ मिला लिया। 15-16 जुलाई की रात दोनों भजनलाल के घर पहुंचे, जहां भजनलाल और उसकी पत्नी भी मौजूद थे। दोनों आरोपी बुजुर्ग महिला के कमरे में घुसे और रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वे खिड़की के रास्ते फरार हो गए।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज

    अगले दिन महिला की मौत को शुरू में सामान्य समझा गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले पर चोट के निशान मिले। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और 19 जुलाई को महिला के सौतेले बेटे को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया।

    आरोपी बेटे ने पहले पुलिस को गुमराह किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद मर्डर के सारे राज उगल दिए। पुलिस ने आरोपी की पत्नी और 2 सुपारी किलर को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने चारों को जेल भेज दिया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है। – निमिषा पांडेय, ASP, सारंगढ-बिलाईगढ़

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts