Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

AAP नेता संजय सिंह का केंद्र पर हमला :खामेनेई को बताया- भारत का सच्चा दोस्त, विदेश नीति पर उठाए गंभीर सवाल

आप नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमेरिका और इजरायल से जुड़े मुद्दों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। उन्होंने वैश्विक राजनीति में अमेरिका को “तानाशाही प्रवृत्ति” वाला देश बताते हुए वेनेजुएला और ईरान का उदाहरण दिया।
खामेनेई को बताया- भारत का सच्चा दोस्त, विदेश नीति पर उठाए गंभीर सवाल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। अमेरिका- इजरायल और ईरान युद्ध ने पूरी दुनिया को सदमा दे दिया है। जहां शनिवार रात पहले अमेरिका- इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ईरान में 80 से ज्यादा स्कूली छात्राओं की जान ली है। इसके अलावा बड़ी तादाद में लोग मारे भी गए हैं। वहीं आज ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की भी इजरायल द्वारा घातक हमले में मौत हो गई हैं। जिससे पूरी दुनिया में गुस्सा सड़कों पर आ गया है। 

    एक्स पोस्ट पर खामेनेई को दी श्रद्धांजलि

    आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने ईरान के सर्वोच्च नेता को श्रद्धांजलि देते हुए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि खामेनेई का निधन एक युग का अंत है और भारत ने अपना सच्चा मित्र खो दिया है। संजय ने ईरान को भारत का पारंपरिक सहयोगी बताते हुए कहा कि उसने पाकिस्तान के खिलाफ कई मुद्दों पर भारत का साथ दिया, कश्मीर के मामले में समर्थन किया और देश को सस्ता तेल उपलब्ध कराया।

    Twitter Post

    यह भी पढ़ें: US Israel Iran war : अलीरेजा अराफी को ईरान ने बनाया 'अंतरिम सुप्रीम लीडर'

    भारत अपने पुराने मित्र देशों के लिए आगे आए- संजय सिंह

    वहीं इसके अलावा संजय सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में जब ईरान संकट के दौर से गुजर रहा है, तब भारत को अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर स्पष्ट रुख अपनाने से बच रही है। उनके अनुसार, भारत को अपने पुराने मित्र देशों के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए।

    Twitter Post

    यह भी पढ़ें: दुबई-इंदौर फ्लाइट रद्द: क्षेत्रीय तनाव का असर, कई नेता और उद्योगपति विदेश में फंसे

    हमारे PM चुप्पी साधे हुए हैं

    आप नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमेरिका और इजरायल से जुड़े मुद्दों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। उन्होंने वैश्विक राजनीति में अमेरिका को “तानाशाही प्रवृत्ति” वाला देश बताते हुए वेनेजुएला और ईरान का उदाहरण दिया। संजय सिंह ने मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उन्हें “विश्वगुरु” नहीं बल्कि “गुरुघंटाल” कहा जाना चाहिए।

    संसद के सामने आधिकारिक रूख साफ करें

    संजय सिंह ने कहा कि भारत की विदेश नीति हमेशा संतुलन और स्वतंत्र रुख के लिए जानी जाती रही है, लेकिन मौजूदा समय में यह कहीं से भी साफ नजर नहीं आ रही। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि वह संसद और देश के सामने अपना आधिकारिक रुख स्पष्ट करे, ताकि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की स्थिति मजबूत और पारदर्शी दिखे। उनके बयान के बाद इस मुद्दे पर सियासी बहस तेज होने के आसार हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts