PlayBreaking News

संजय राउत बोले!शिवसेना के बाद भाजपा भी बना रही बड़ी योजना, 22 जनवरी को खुलेगी महापौर की लॉटरी

चुनाव नतीजों के बाद शिवसेना ने अपने 29 पार्षदों को बांद्रा स्थित होटल ताज लैंड्स एंड में ठहराया है। पार्टी का कहना है कि पार्षदों को होटल इसलिए ले जाया गया है, क्योंकि वहां उनके लिए एक ओरिएंटेशन वर्कशॉप आयोजित की जा रही है।
Follow on Google News
शिवसेना के बाद भाजपा भी बना रही बड़ी योजना, 22 जनवरी को खुलेगी महापौर की लॉटरी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने सोमवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे के बाद अब भाजपा भी अपने पार्षदों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी कर रही है। राउत के मुताबिक, शिंदे गुट अपने पार्षदों को पहले ही पांच सितारा होटल में ठहरा चुका है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कौन किससे डर रहा है।

    पार्षदों को इधर-उधर शिफ्ट किया जा रहा- राउत

    संजय राउत ने कहा कि नगर निकाय चुनावों के नतीजों को देखते हुए फिलहाल कोई भी दल बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के मेयर पद पर आसानी से दावा नहीं कर सकता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस स्विट्जरलैंड में वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की बैठक में हैं, वहीं दूसरी ओर मुंबई में पार्षदों को इधर-उधर शिफ्ट किया जा रहा है, जो बेहद अजीब स्थिति है।

    भाजपा को 89, शिंदे गुट को 29 सीटें

    गौरतलब है कि महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में 15 जनवरी को मतदान हुआ था, जबकि BMC सहित अन्य नगर निगमों के नतीजे 16 जनवरी को घोषित किए गए। BMC की 227 सीटों में भाजपा ने 89 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि शिंदे गुट को 29 सीटें मिली हैं। मेयर पद के लिए बहुमत का आंकड़ा 114 है, जिसे हासिल करने के लिए भाजपा को शिंदे गुट के कम से कम 25 पार्षदों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी।

    22 जनवरी को निकलेगी लॉटरी

    महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में मेयर पद के लिए आरक्षण तय करने को लेकर 22 जनवरी को लॉटरी निकाली जाएगी। इस प्रक्रिया में यह तय होगा कि मेयर पद ओपन कैटेगरी, अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग या महिला वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा। कैटेगरी तय होते ही उसी दिन या अगले दिन इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

    अधिसूचना जारी होने के बाद सात दिन का नोटिस देना अनिवार्य होता है, ऐसे में मेयर चुनाव 29 या 30 जनवरी को कराए जाने की संभावना है। यदि अधिसूचना 23 जनवरी को जारी होती है तो मतदान 30 या 31 जनवरी को हो सकता है। इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 24 जनवरी को स्विट्जरलैंड से लौटेंगे।

    शिवसेना ने 29 पार्षदों को होटल में ठहराया

    इधर, चुनाव नतीजों के बाद शिवसेना ने अपने 29 पार्षदों को बांद्रा स्थित होटल ताज लैंड्स एंड में ठहराया है। पार्टी का कहना है कि पार्षदों को होटल इसलिए ले जाया गया है, क्योंकि वहां उनके लिए एक ओरिएंटेशन वर्कशॉप आयोजित की जा रही है। शिवसेना के अनुसार, इस वर्कशॉप के जरिए पार्षदों को देश की सबसे समृद्ध नगर निकाय मानी जाने वाली बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के कामकाज से अवगत कराया जा रहा है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts