Jabalpur के Bargi विधायक की नाराजगी से बढ़ी कांग्रेस की टेंशन, कमलनाथ ने चारों विधायकों को भोपाल तलब किया

Jabalpur के Bargi विधायक की नाराजगी से बढ़ी कांग्रेस की टेंशन, कमलनाथ ने चारों विधायकों को भोपाल तलब किया
बरगी विधायक संजय यादव की नाराजगी ने कांग्रेस की टेंशन बढ़ा दी है। मेयर काउंसिल में उनकी अनदेखी करने का मामला तेजी से गरमाने लगा है। बरगी विधायक के समर्थन में अब विधायक विनय सक्सेना भी उतर आए हैं।

कमलनाथ ने किया तलब

सूत्रों के मुताबिक विधायक विनय सक्सेना के संजय यादव के समर्थन में आने से जबलपुर कांग्रेस दो गुटों में बंटती नजर आ रही है, इसे देखते हुए पीसीसी चीफ कमलनाथ ने जबलपुर के चारों विधायकों, संजय यादव, विनय सक्सेना, तरुण भनोट व लखन घनघोरिया को भोपाल तलब किया है।

बैठक के पहले ही बुलाया भोपाल

जानकारी के मुताबिक पीसीसी चीफ 25 तारीख को कांग्रेस की बैठक लेने वाले हैं लेकिन इसके पहले ही जबलपुर के विधायकों को बुला लिया गया है। कमलनाथ के बुलावे पर कांग्रेस विधायक संजय यादव मंगलवार देर रात ओवर नाइट एक्सप्रेस से भोपाल पहुंच गए हैं। कमलनाथ चारों विधायको से भोपाल स्थित अपने बंगले में चर्चा करेंगे। यह भी पढ़ें : Jabalpur Weather Update - सुबह से खिली तेज धूप तो दोपहर में हल्की बूंदाबांदी से बढ़ी उमस, आने वाले दिनों में कुछ ऐसा रहेगा मौसम जबलपुर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें...  
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts