PlayBreaking News

धार : कमलनाथ ने कारम डैम फूटने के बाद बने हालात का लिया जायजा, प्रभावितों से मिलकर जाना हाल

Follow on Google News
धार : कमलनाथ ने कारम डैम फूटने के बाद बने हालात का लिया जायजा, प्रभावितों से मिलकर जाना हाल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम कमलनाथ मंगलवार को धार जिले के धरमपुरी तहसील में कारम डैम फूटने से बने हालात का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान पूर्व सीएम ने डैम लीकेज से प्रभावित हुए ग्रामीणों से भी मुलाकात कर उनका हाल जाना। कमलनाथ ने इस दौरान प्रदेश सरकार पर आरोप लगाए। https://twitter.com/psamachar1/status/1559423118493773825

किसानों ने कमलनाथ को बताई परेशानी

प्रभावित किसानों ने कमलनाथ को बताया कि इस आपदा में उनकी फसल बह गई है, मकान बह गए हैं। खेत की मिट्टी भी बांध के पानी के साथ बह गई है। खेतों में पानी में बहकर पत्थर आ गए है, जिससे आगे से अब खेती करना भी मुश्किल होगा। हम अभी भी पहाड़ों व जंगलो में रह रहे हैं। सरकार ने अभी तक कोई सर्वे कार्य शुरू नहीं किया है, ना हमें कोई मुआवज़ा मिला है, ना हमारी कोई सुध लेने अभी तक आया है।

कमलनाथ ने सरकार पर लगाए आरोप

पूर्व सीएम कमलनाथ ने जांच कमेटी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो जिम्मेदार लोग हैं, उन्हीं की कमेटी बनाकर सरकार इस पूरे भ्रष्टाचार पर लीपापोती का प्रयास कर रही है। कमलनाथ ने कहा कि भाजपा के भ्रष्टाचार के कारण कोरम बांध फूटा है। ये उनकी एक बड़ी लापरवाही है। इसके कारण कई बेकसूर लोगों को प्रभावित होना पड़ा है। कई प्रभावित लोगों की जीवन रेखा इससे समाप्त हो चुकी है। आपदा प्रबंधन के नाम पर इवेंट कर जनता का ध्यान मोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन सच्चाई सभी के सामने हैं। ये भी पढ़ें: कारम डैम पर जल संसाधन मंत्री सिलावट ने किया ध्वजारोहण, रेस्क्यू ऑपरेशन टीम का किया सम्मान

प्रदेश का भविष्य खतरे में है : कमलनाथ

कमलनाथ ने मीडिया को बताया कि आज प्रदेश का भविष्य बहुत बड़े खतरे में है। आपदा प्रबंधन के नाम पर नाटक-नोटंकी और इवेंट से जनता का ध्यान मोड़ने में लगी हुई है। यह लोग बर्बाद हो गए इस पर बात नहीं करेंगे। यह सच्चाई सबके सामने है। उन्होंने कहा कि इस डैम से धार के 12 और खरगोन के 8 गांव प्रभावित हुए है, ज्यादातर आदिवासी गांव है। कई प्रभावित किसानों से मिला, जिनकी फसल बह गई है। घर बह गए और वो आज भी जंगल- जंगल भटक रहे हैं। सरकार ने इनके लिए कोई प्रबंध नहीं किए।

विवेक तन्खा ने सीएम को लिखा पत्र

धार के कारम बांध को लेकर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। पत्र में कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने कारम बांध भ्रष्टाचार में सीएम हाउस के अधिकारियों को भी लपेटा है। विवेक तन्खा ने लिखा, धार जिले के कारम डैम और एटेंडेरिंग घोटाले की जांच सीबीआई / ईडी से करवाए। मप्र की जनता दोषी अफ़सरों और कर्मचारियों को दंडित देखना चाहती है। इतनी बड़ी त्रासदी गम्भीर विषय है। अफ़सरों का खेल का मैदान नहीं। ये भी पढ़ें: MP बारिश से तरबतर : खतरे के निशान के ऊपर नदियां… मंदिरों में घुसा पानी, डैमों के खुले गेट मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts