PlayBreaking News

Samsung Galaxy S26 Ultra :लॉन्च से पहले बड़े खुलासे, पावरफुल 5200mAh बैटरी के साथ 2026 में लेगा धांसू एंट्री

Samsung Galaxy S26 Ultra बैटरी, चार्जिंग स्पीड और बड़े डिस्प्ले जैसे फीचर्स में बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकता है। अगर 60W चार्जिंग और 5200mAh बैटरी वाली लीक सच साबित होती है। तो यह मॉडल सीधा iPhone 17 Pro Max को कड़ी टक्कर दे सकता है।
Follow on Google News
लॉन्च से पहले बड़े खुलासे, पावरफुल 5200mAh बैटरी के साथ 2026 में लेगा धांसू एंट्री
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    टेक डेस्क। सैमसंग अपनी फ्लैगशिप S-सीरीज के अगले मॉडल Samsung Galaxy S26 Ultra पर तेजी से काम कर रहा है। लॉन्च से पहले फोन की डिजाइन, बैटरी, चार्जिंग और कैमरा से जुड़ी कई लीक सामने आ चुकी हैं। नया Ultra मॉडल पिछले वेरिएंट की तुलना में कई अहम अपग्रेड के साथ आ सकता है।

    पिछली बार से बड़ी और ज्यादा पावरफुल बैटरी

    लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy S26 Ultra में 5200mAh की बैटरी मिल सकती है। जो पिछले मॉडल Galaxy S25 Ultra की 5000mAh बैटरी से लगभग 200mAh ज्यादा है। यह अंतर भले ही कागजों में छोटा लगे लेकिन सैमसंग के नए सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन की वजह से फोन का बैटरी बैकअप पहले की तुलना में अधिक पावरफुल और लंबे समय तक चलने वाला हो सकता है।

    तेज चार्जिंग का बड़ा अपग्रेड 

    फोन में 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है जो सैमसंग यूजर्स के लिए बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है। क्योंकि लंबे समय से वे तेज चार्जिंग की कमी को लेकर शिकायत करते आ रहे थे। यह बदलाव उनके लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकता है। इसके साथ ही 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की संभावना है। जिससे चार्जिंग अनुभव और बेहतर हो जाएगा।

    डिजाइन और डिस्प्ले-दिखने लगा फर्स्ट लुक

    हाल ही में सामने आई डमी यूनिट में Samsung Galaxy S26 Ultra का डिजाइन नजर आ चुका है। फोन का समग्र लुक काफी हद तक Galaxy S25 Ultra जैसा ही है। लेकिन इस बार कॉर्नर पहले की तुलना में ज्यादा राउंडेड दिख रहे हैं जिससे इसका हैंड फील और ग्रिप दोनों बेहतर होने की उम्मीद है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्च टाइमलाइन 

    नई रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच का M14 QHD+ CoE Dynamic AMOLED डिस्प्ले, फ्लैट-एज स्क्रीन और पंच-होल कैमरा मिलेगा। कैमरा मॉड्यूल इस बार पिल-शेप डिजाइन में होगा, जिसमें 200MP मेन कैमरा, 50MP पेरीस्कोप लेंस और 12MP टेलीफोटो सेंसर शामिल हो सकते हैं। कुछ लीक 3x और 5x ऑप्टिकल ज़ूम का भी संकेत देते हैं। परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 या Exynos 2600 चिपसेट मिल सकता है। फोन में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज तक का विकल्प हो सकता है। सैमसंग Galaxy S26 सीरीज़ को कंपनी जनवरी में लॉन्च कर सकती है। हालांकि आधिकारिक तारीख का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन लगातार तेज होती लीक इससे जल्द लॉन्च होने के संकेत दे रही हैं

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts