Bihar Election Results 2025 :सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, तेजस्वी जीते, खेसारीलाल यादव को मिली हार 

बिहार चुनाव में ज्यादातर चर्चित चेहरों ने जीत हासिल की है। हालांकि अभिनेता खेसारीलाल यादव और तेजप्रताप यादव जैसे नाम चुनाव हार गए। 
Follow on Google News
सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, तेजस्वी जीते, खेसारीलाल यादव को मिली हार 
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पटना। बिहार चुनाव में बड़े नामों ने जीत हासिल की है। चुनाव में चर्चित रहे ज्यादातर चेहरों ने विजयश्री प्राप्त की है।  इनमें उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी, पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव चुनाव जीत गए हैं। जानिए कहां से कौन दिग्गज जीता और हारा। 

    उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जीते 

    बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर सीट से विजयी हुए हैं। 2014 में वह राजद से अलग हो गए। 2020 में वह एमएलसी चुने गए। इस बार उनका सामना राजद के अरुण कुमार से रहा। सम्राट चौधरी 45,843 वोटों से चुनाव जीते।  

    उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा जीते 

    लखीसराय से भाजपा के टिकट पर लगातार तीन बार जीतने वाले उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर जीत हासिल की। सिन्हा फरवरी 2005 में हुए चुनाव में पहली बार लखीसराय से जीते थे। उन्होंने कांग्रेस के अम्रेश कुमार को 24,940 वोटों से हराया। 

    पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जीते 

    राघोपुर विधानसभा से पूर्व डिप्टी सीएम और लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने जीत हासिल की है। वे राजद उम्मीदवार थे। तेजस्वी ने ये सीट 14532 वोटों से जीत ली। वे 2015 और 2020 में वह इस सीट से जीत चुके हैं। भाजपा ने यहां से सतीश कुमार यादव को टिकट दिया था।

    जदयू के अनंत सिंह जीते 

    मोकामा सीट से जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह चुनाव जीत गए। मोकामा में हुए हत्याकांड के बाद यह सीट चर्चित रही। अनंत सिंह को चुनाव प्रचार के बीच में गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद उनके प्रचार की कमान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने संभाली थी। अनंत 28206 वोटों से चुनाव जीते। 

    तेज प्रताप यादव हार गए 

    लालू यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव महुआ सीट से चनाव हार गए। वे अपनी पार्टी के टिकट पर मैदान में थे। वे 51,938 वोटों से हारे। उन्हें लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के संजय कुमार सिंह ने हराया। 

    मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा जीते 

    जाले विधानसभा से शहरी विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा चुनाव जीत गए। वे भाजपा के टिकट पर मैदान में थे। कांग्रेस ने ऋषि मिश्रा को मैदान में उतारा था। 2 जीवेश कुमार 21,862 वोटों से जीते।  

    लोक गायिका मैथिली ठाकुर जीतीं 

    अलीनगर विधानसभा से लोक गायिका और भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर विजयी रहीं। उन्होंने यहां से 11730 वोटों से जीत दर्ज की। वे पहली बार चुनाव लड़ी और जीती हैं। इस तरह वे बिहार की सबसे कम उम्र (25) की विधायक बन गई हैं। 

    मंत्री विजय चौधरी जीते 

    सरायरंजन विधानसभा से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और मौजूदा मंत्री विजय चौधरी की विजय हुई। जदयू के विजय कुमार चौधरी को इस सीट पर लगातार तीन बार जीत मिली है। वह नीतीश कैबिनेट में कई विभागों के मंत्री भी रह चुके हैं। चौधरी ने राजद के अरबिंद कुमार साहनी को 20,798 वोटों से हराया।  

    ओसाबा श्हाब जीते 

    सीवान जिले की रघुनाथपुर सीट पर राजद ने बाहुबली शाहबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब चुनाव जीते हैं। उन्होंने 9248 वोटों से जीत हासिल की। जदयू ने यहां से विकास कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया था। वहीं जनसुराज की तरफ से राहुल कीर्ति मैदान में थे।

    मंगल पांडेय को मिली जीत 

    सीवान से भाजपा के मंगल पांडेय के सामने राष्ट्रीय जनता दल ने अवध बिहारी चौधरी को उतारा था। अवध बिहारी चौधरी महागठबंधन सरकार के समय विधानसभा अध्यक्ष भी रहे थे। मंगल पांडेय 9,370 वोटों से जीते हैं। 

    खेसारी लाल यादव हारे 

    छपरा विधानसभा से मशहूर भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव चुनाव हार गए हैं। राजद ने महागठबंन की ओर से शत्रुघ्न यादव उर्फ खेसारी लाल को प्रत्याशी बनाया था। यहां से भाजपा की छोटी कुमारी ने 7600 मतों से चुनाव जीत लिया। 

    पूर्व मंत्री राम कृपाल यादव जीते 

    दानापुर विधानसभा से भाजपा ने पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव को टिकट दिया था। उन्होंने ये चुनाव 29133 वोटों से जीत लिया। रामकृपाल यादव के सामने राजद ने रीत लाल राय को उतारा था। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts