Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Samantha-Raj Nidimoru: शादी के बंधन में बंधेंगे सामंथा-राज ? सोशल मीडिया पर उड़ी अजीब अफवाहें, Ex-Wife का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल

सोशल मीडिया पर सामंथा रुथ प्रभु और द फैमिली मैन डायरेक्टर राज निदिमोरू की शादी को लेकर अफवाहें फैल रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार, 1 दिसंबर, 2025 को दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
शादी के बंधन में बंधेंगे सामंथा-राज ? सोशल मीडिया पर उड़ी अजीब अफवाहें,  Ex-Wife का  क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और द फैमिली मैन डायरेक्टर राज निदिमोरू इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों के बीच के अफेयर की खबरें लंबे समय से चर्चा में हैं, लेकिन अब खबरें तेज हो गई हैं कि 1 दिसंबर यानि आज दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

    इंटिमेट सेरेमनी की अफवाहें

    सूत्रों की मानें तो सामंथा और राज की शादी बेहद निजी और इंटिमेट तरीके से आयोजित की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, शादी की लोकेशन कोयंबटूर के ईशा योगा सेंटर के रूप में तय की गई है।

    राज की एक्स-वाइफ ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

    रिलेशनशिप और शादी की अफवाहों के बीच, राज निदिमोरू की एक्स-वाइफ श्यामाली डे का सोशल मीडिया पोस्ट भी सुर्खियों में आया। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लेखक माइकल ब्रूक्स का एक कोट साझा किया, जिसमें लिखा था, निराश लोग निराश काम ही करते हैं। इस पोस्ट को फैंस ने सीधे सामंथा और राज की शादी से जोड़कर देखा।

    
    
    
    
    Uploaded media

    सामंथा-राज की मुलाकात

    सामंथा-राज की पहली मुलाकात द फैमिली मैन के दूसरे सीजन के दौरान हुई थी। सामंथा उस समय तेलुगु अभिनेता नागा चैतन्य से तलाक के बाद अकेली थीं, वहीं राज का भी तलाक हो चुका थी।

    फिलहाल दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर अब उनके अफेयर और शादी की खबरें फैल रही हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts