पुलिस चौकी में मौत :चोरी की बाइक के साथ पकड़े युवक ने पीया फिनाइल, इलाज के दौरान मौत

चोरी की बाइक के साथ पकड़े युवक ने पीया फिनाइल, इलाज के दौरान मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में पुलिस चौकी के भीतर युवक की संदिग्ध मौत ने हड़कंप मचा दिया। चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए युवक ने पूछताछ के दौरान कथित तौर पर फिनाइल पी लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस चौकी के अंदर हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

    चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया था युवक

    पुलिस के मुताबिक 18 अप्रैल की शाम मुखबिर की सूचना पर बाणगंगा निवासी रामजी पिता रमेशचंद्र झा को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया था। पूछताछ में वह बाइक के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद उसे पुलिस चौकी लाकर पूछताछ शुरू की गई।

    पूछताछ के बीच उठा खौफनाक कदम

    बताया जा रहा है कि 19 अप्रैल को पूछताछ के दौरान युवक ने कबूल किया कि मोटरसाइकिल चोरी की है। इसी दौरान उसने प्यास लगने की बात कही। पानी पीने के बाद वह वापस बैठ गया, लेकिन कुछ देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी और उल्टियां शुरू हो गईं। पूछने पर उसने बताया कि डर के कारण उसने वॉशरूम में रखा फिनाइल/टॉयलेट क्लीनर पी लिया। यह सुनते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

    अस्पताल में टूटी सांसें

    पुलिस ने तत्काल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    पुलिस चौकी में मौत पर उठे सवाल

    पुलिस चौकी के भीतर युवक द्वारा फिनाइल पीने और फिर मौत होने से पूरे घटनाक्रम पर सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि पूछताछ के दौरान वॉशरूम में टॉयलेट क्लीनर तक युवक की पहुंच कैसे हुई? और चौकी के भीतर इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई?

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Latest Posts