Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सागर के बंडा रेंज ऑफिस में 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रेंजर और बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार

सागर जिले के बंडा में निजी जमीन पर खडे पेड़ों को काटने के बाद ट्रांजिट परमिट जारी करने के बदले मांगी गई थी रिश्वत
सागर के बंडा रेंज ऑफिस में 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रेंजर और बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सागर। किसान की निजी जमीन पर खडे पेड़ों को काटने के बाद उनके परिवहन के लिए ट्रांजिट परमिट जारी करने के बदले 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त सागर की पुलिस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

    21 लाख की लकड़ी के बदले मांगे थे 1 लाख रुपए

    इस बारे में सागर के मकरोनिया के ज्योतिनगर निवासी फरियादी विजय सिंह राजपूत ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय सागर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार उनके निजी खेत में लगे पेड़ों की कटाई और लकड़ी परिवहन के लिए ट्रांजिट परमिट (ळढ) जारी करने के बदले आरोपियों वन परिक्षेत्र अधिकारी  विकास सेठ एवं वन परिक्षेत्र कार्यालय में पदस्थ क्लर्क जयप्रकाश तिवारी ने 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। हालांकि बाद में बातचीत करने पर 50 हजार रुपए में सौदा फायनल हो गया। 

    रिश्वत लेकर रेंज आफिस में ही बुलाया

    शिकायत के अनुसार, करीब 21 लाख रुपये की लकड़ी की अनुमति देने के बदले आरोपियों ने 1 लाख रुपये की मांग की थी। सौदेबाजी के बाद 50 हजार रुपये तय हुए। इस शिकायत का सत्यापन करने पर सही निकली, तब लोकायुक्त की ट्रैप टीम बनाई गई, जिसमें निरीक्षक रंजीत सिंह, कमलसिंह और स्टाफ शामिल रहा।  इस बीच किसान को रिश्वत लेकर बंडा रेंज आफिस में ही देने के लिए बुलाया गया। 

    रेेंज आफिस में ही रिश्वत लेते पकडे      

    लोकायुक्त ट्रैप टीम ने सोमवार को वन परिक्षेत्र कार्यालय बंडा की घेराबंदी कर ली। इसके बाद जैसे ही रेंजर और बाबू ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, वैसे ही पकड़ लिया गया। दोनों आरोपियों विकास सेठ, वन परिक्षेत्र अधिकारी, उत्तर वन मंडल बंडा जिला सागर और जयप्रकाश तिवारी, सहायक ग्रेड 3,  कार्यालय वन परिक्षेत्र अधिकारी, उत्तर वन मंडल बंडा जिला सागर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में कार्रवाई की गई। 

    Vijay S. Gaur
    By Vijay S. Gaur

    विजय एस. गौर, पीपुल्स समाचार में रीजनल एडीटर हैं। साथ ही राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, खेती-किसानी,...Read More

    Latest Posts