PlayBreaking News

सबरीमाला मंदिर में गोल्ड चोरी मामले में केरल हाईकोर्ट सख्त, एसआईटी टीम कोर्ट को 6 हफ्तों में पेश करेगी जांच रिपोर्ट

हाईकोर्ट ने जांच की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एच वेंकटेश के नेतृत्व वाली टीम को सौंपी है।
Follow on Google News
सबरीमाला मंदिर में गोल्ड चोरी मामले में केरल हाईकोर्ट सख्त, एसआईटी टीम कोर्ट को 6 हफ्तों में पेश करेगी जांच रिपोर्ट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    तिरुवनंतपुरम। केरल हाईरकोर्ट ने सबरीमाला मंदिर के द्वारपाल पर रखी प्रतिमाओं के अनियमितता मामले में हेराफेरी होने की बात कही है। कोर्ट ने द्वारपाल पर रखी मूर्तियों की जांच के लिए एसआईटी और क्रिमिनल केस दर्ज कर जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मामले की सुनवाई जस्टिस राजा विजयराघवन और जस्टिस के वी जयकुमार की बैंच ने की।

    कोर्ट ने एसआईटी से 6 हफ्तो में जवाब मांगा 

    न्यायाधीश राजा विजयराघवन और जस्टिस के वी जयकुमार की खंडपीठ ने एसआईटी को जांच रिपोर्ट दाखिल करने के लिए 6 हफ्तों का समय दिया है। साथ ही दो हफ्ते में एक बार केस की स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर की प्रतिमाओं में हेरफेर मामले की जानकारी किसी भी स्थिति में लीक न होने के लिए कहा है। 

    एडीजीपी एच वेंकटेश की टीम करेगी जांच

    मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध शाखा एवं कानून व्यवस्था) एच वेंकटेश के नेतृत्व वाली टीम को सौंपी गई है। दरअसल सबरीमाला मंदिर के श्रीगोविल गर्भगृह के दोनों ओर लगी गोल्ड की परतों से तैयार मूर्तियों को, साल 2019 में मरम्मत के लिए भेजा था। इसके बाद से ही इसके वजन में कमी पाई गई। जिसके बाद गृह विभाग ने जांच के आदेश जारी किए थे।

    हाईकोर्ट- मुख्य आरोपी के ईमेल से मिली गड़बड़ी

    केरल हाईकोर्ट ने सबरीमाला मंदिर से द्वारपालकों से गोल्ड चोरी की घटना पर चिंता जताई थी। इस केस के मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी है। कोर्ट ने कहा कि उन्नीकृष्ण पोट्टी को जो ईमेल भेजा था उसमें गड़बड़ी पकड़ी गई थी। इसमें हाईकोर्ट ने उन्नीकृषणन के भेजे मेल का जिक्र किया है। इसमें उन्नीकृष्णन ने लिखा था कि मंदिर के मुख्य द्वार और द्वारपालकों की मूर्ति पर सोने की प्लेट चढ़ाने के बाद कुछ सोना बचा है। जिसे मैं एक जरूरतमंद लड़की की शादी में दान करना चाहता हूँ। इसलिए मुझे त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीपी) अध्यक्ष की मदद चाहिए। एसआईटी मामले की रिपोर्ट सीधे कोर्ट को देगी साथ ही सुनिश्चित करेगी कि जांच अत्यंत गोपनीयता और ईमानदारी से की जाएं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts