जापान में फ्रिज के पीछे छिपा मिला कंप्यूटर, होटल WiFi से भेजे 4.8 लाख फिशिंग ईमेल, चीनी जोड़ा गिरफ्तार

टोक्यो। जापानी पुलिस ने एक चीनी कपल को अरेस्ट किया है। कोबे के एक होटल के कमरे में फ्रिज के पीछे छिपाकर रखा गया एक कंप्यूटर, एक साल से भी ज्यादा समय से बड़े पैमाने पर ईमेल स्कैम चला रहा था। साइबर क्राइम के इस यूनिक केस में, यह छिपा हुआ कंप्यूटर होटल के पब्लिक वाई-फाई से कनेक्टेड था। इसके जरिए लगभग 4,80,000 फिशिंग ईमेल भेजे गए, जिनका मकसद लोगों को धोखा देकर उनके क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स चुराना था।
चोरी किए गए क्रेडिट कार्ड डेटा से की शॉपिंग
'टॉम्स हार्डवेयर' (हैकरीड के जरिए) की रिपोर्ट के अनुसार, पकड़े गए लोगों की पहचान 39 साल के ये जियाफेंग और उनकी 39 साल की पत्नी शेन क्यूई के रूप में हुई है। यह लोकल रेजिडेंट हैं और इन पर न केवल यह छिपा हुआ सिस्टम चलाने का आरोप है, बल्कि यह भी आरोप है कि इन्होंने चोरी किए गए क्रेडिट कार्ड डेटा का इस्तेमाल करके महंगी शॉपिंग की। अब इन दोनों पर कंप्यूटर फ्रॉड, बिना परमिशन कहीं घुसने और बिजनेस में धोखाधड़ी से रुकावट डालने जैसे कई क्रिमिनल चार्ज लगे हैं।
फ्रिज के पीछे छिपाया कंप्यूटर
यह पूरा खेल 15 मई, 2025 को शुरू हुआ, जब 'ये' ने कंप्यूटर को होटल के वायरलेस इंटरनेट नेटवर्क से कनेक्ट किया और उसे एक गेस्ट रूम में फ्रिज के पीछे छिपा दिया। एक बार जब कंप्यूटर वहां सेट हो गया, तो उसे रिमोटली कंट्रोल किया जाने लगा। इससे आरोपियों को कंप्यूटर की देखरेख के लिए बार-बार कमरे में जाने की जरूरत ही नहीं पड़ी।
हिडन लोकेश से लाखों मेल भेजे
खबरों के अनुसार अपनी हिडन लोकेशन से चुपचाप काम करते हुए, इस कंप्यूटर ने लगभग 4.8 लाख फेक मैसेज भेजे। जब इन्वेस्टिगेटर्स ने इस डिवाइस को जब्त किया तो उन्हें एक डेटाबेस मिला जिसमें फ्यूचर में फिशिंग के लिए लगभग 24 लाख ईमेल एड्रेस मौजूद थे। भेजे गए इन मैसेज में खुद को असली क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनियों के तौर पर दिखाया गया था। इनमें लोगों को फर्जी वेब पेजों पर जाने के लिए कहा गया था। ऐसे करके उनसे पेमेंट से जुड़ी जानकारी और सिक्योरिटी नंबर जैसे CVV हासिल किए गए।
यह कंप्यूटर कैसे पकड़ा गया
अगर एक अलर्ट व्यक्ति ने कदम न उठाया होता, तो यह सीक्रेट सिस्टम शायद किसी की नजर में आए बिना चलता रहता। फिशिंग मैसेज मिलने के बाद, उस व्यक्ति ने ईमेल के टेक्निकल मेटाडेटा का एनालिसिस किया और उसमें होटल का IP एड्रेस देख लिया। उसने होटल मैनेजमेंट को इन्फॉर्म किया, जिसके बाद स्टाफ ने पूरे प्रिमाइसेस की तलाशी ली। फ्रिज के पीछे छिपा हुआ कंप्यूटर मिलने पर, होटल मैनेजमेंट ने तुरंत इसकी जानकारी लॉ एनफोर्समेंट अधिकारियों को दी। पुलिस इन्वेस्टिगेटर अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उस कपल ने खुद ही इस पूरी साजिश की प्लानिंग की थी और इसे कंट्रोल कर रहे थे। इसकी भी जांच हो रही है कि क्या वे किसी बड़े क्रिमिनल गैंग के लिए ग्राउंड लेवल पर काम कर रहे थे।
74 स्मार्टफोन और 10 मिलियन येन की फ्रॉड शॉपिंग
ऑफिशियल्स का आरोप है कि ये और शेन ने कोबे शहर में फ्रॉड शॉपिंग करने के लिए, चोरी की गई क्रेडिट कार्ड डिटेल्स को स्मार्टफोन में डाल दिया था। बाद में, इस कपल के घर पर रेड मारने पर 74 मोबाइल फोन मिले। 2024 से इन दोनों ने विक्टिम्स के चुराए डेटा का इस्तेमाल करके लगभग 10 मिलियन येन यानी करीब 63,000 डॉलर की धोखाधड़ी की थी। इन्वेस्टिगेटर अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या बरामद किए गए सभी 74 डिवाइस इन्हीं के थे, या फिर इन्होंने और भी फोन का इस्तेमाल किया था।




















