People's Update
Saturday, March 28, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Saturday, March 28, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    दिल्ली एयरपोर्ट पर IndiGo विमान की सुरक्षित लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
    योगी आदित्यनाथ बोले - जेवर एयरपोर्ट से उत्तर प्रदेश को नई पहचान मिलेगी
    नोएडा एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, यूपी को मिला नया 'जेवर'
    अमेरिका-इजरायल और ईरान के युद्ध में कूदा यमन इजरायल पर दागी मिसाइल
    IPL 2026 से पहले CSK को बड़ा झटका - धोनी चोटिल, शुरुआती दो हफ्ते बाहर
    मुंबई: अपहरण और लूट के आरोप में दो पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार
    अंतर्राष्ट्रीय

    रूस-यूक्रेन जंग : यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालेगा भारत, सरकार उठाएगी फ्लाइट का खर्च; रूस के विदेश मंत्री बोले- यूक्रेन के राष्ट्रपति झूठे हैं

    Publish Date: 25 Feb 2022, 3:28 PM (IST)Updated On: 25 Feb 2022, 4:28 PM (IST)Reading Time: 10 Minute Read
    Follow on Google News
    रूस-यूक्रेन सीमा पर शुरू हुआ विवाद अब युद्ध का रूप ले चुका है। रूसी सेना द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले में बहुत से लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। रूस ने आसमान और जमीन दोनों तरफ से यूक्रेन पर अटैक कर दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि रूस के हमले में अब तक 137 लोग मारे जा चुके हैं। इसमें 10 सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। इस हमले में अब तक 316 लोग घायल भी हुए हैं।

    रूस के विदेश मंत्री बोले- यूक्रेन से अब कोई बातचीत नहीं

    रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने जंग खत्म होने की उम्मीदें भी खारिज कर दी हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स से बातचीत में लावरोव ने कहा- हमें अब यूक्रेन से बातचीत का ऑफर कबूल नहीं है। उनसे किसी तरह की बातचीत नहीं होगी। यूक्रेन के राष्ट्रपति अब तक सिर्फ झूठ बोलते आए हैं।

    चर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट में रेडिएशन लेवल बढ़ा

    यूक्रेन के चर्नोबिल न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास के इलाके में कल रूसी सेना ने हमले किए। इसके बाद से पावर प्लांट में रेडिएशन का लेवल बढ़ गया है। यूक्रेन की न्यूक्लियर एजेंसी ने इस बात की जानकारी दी है।

    रोमानिया और हंगरी के रास्ते आएंगे भारतीय

    यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने एक एडवाइजरी भी जारी किया है। दूतावास की ओर से भारतीयों से सुरक्षित, सतर्क रहने की सलाह दी गई है। दूतावास यूक्रेन में भारतीयों की लगातार मदद कर रहा है। केंद्र सरकार और भारतीय दूतावास रोमानिया और हंगरी के रास्ते भारतीयों को वापस लाने पर काम कर रहा है।

    यूक्रेन में फंसे भारतीयों को राहत

    यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए राहत की खबर है। जानकारी के मुताबिक, भारत सरकार वहां फंसे लोगों को निकालने के लिए व्यवस्था करेगी। फ्लाइट का खर्च भी सरकार वहन करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज रात दो विमान यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए रवाना होंगे।

    कीव से 3 मील की दूरी पर हैं रूसी जासूस- यूक्रेन

    यूक्रेन की सेना का दावा है कि रूस की सेना नॉर्थईस्ट और ईस्ट से कीव की तरफ बढ़ रही है। यह भी कहा गया है कि रूसी जासूस और तोड़फोड़ करने वाले लोग कीव से 3 मील की दूरी पर देखे गए हैं।

    पिछले 24 घंटे में कीव में 33 धमाके

    यूक्रेन पर कब्जे की जंग निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। इस बीच राष्ट्रपति जेलेंस्की ने युवाओं से हथियार उठाने की अपील की है। यूक्रेन के आधिकारिक बयान में बताया गया कि कीव पर कब्जे के लिए रूसी सैनिकों नें पिछले 24 घंटों में कीव में 33 जगहों पर बम धमाके किए हैं। वहीं रूस का दावा है कि, उसने यूक्रेन के 118 सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है।

    रूस बोला- यूक्रेन के 18 टैंक नष्ट किए

    रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के 18 टैंक तबाह कर दिए हैं। इसके अलावा 7 रॉकेट सिस्टम खराब किए गए हैं और 41 मोटर व्हीकल को नष्ट किया गया है।

    रूस के 2 पैराट्रूपर्स को यूक्रेन ने पकड़ा

    यूक्रेन की सेना का दावा है कि उन्होंने दो रूसी पैराट्रूपर पकड़ लिए हैं। इससे पहले जानकारी आई थी कि Melitopol शहर पर यूक्रेन की सेना ने फिर से कब्जा कर लिया है।

    अमेरिका का बड़ा खुलासा

    कीव पर कब्जे की जंग अंतिम चरण में है। इस बीच अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने दावा किया है कि रूस के 10 हजार से ज्यादा पैराट्रूपर्स कीव में दाखिल होने की तैयारी कर रहे हैं। ये पैराट्रूपर्स यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को अगवा करने की योजना बना रहे हैं। उन्हें अगवा करने के बाद जेलेंस्की से शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर करेंगे।

    Melitopol से यूक्रेन ने रूसी सेना को खदेड़ा

    संघर्ष के बीच यूक्रेन कमजोर भले दिख रहा हो, लेकिन उसने हार नहीं मानी है। कीव तक रूसी सेना पहुंचने की खबर के बीच एक नई जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि Melitopol शहर पर यूक्रेन की सेना ने फिर से कब्जा कर लिया है। वहीं यूक्रेन ने International Atomic Energy Agency (IAEA) को जानकारी दे दी है कि चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र का इलाका अब उसके कंट्रोल में नहीं है।

    दिल्ली: रूसी दूतावास के खिलाफ आज होगा प्रदर्शन

    यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों से पैरेंट्स और परिवार के लोग आज दिल्ली में स्थित रूसी दूतावास के बाहर प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन 5.50 पर होगा। उनकी तरफ से रूस से युक्रेन के खिलाफ युद्ध को रोकने की मांग की जाएगी। इस बीच रूसी दूतावास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    कीव के पास यूक्रेन ने उड़ाया पुल

    कीव के बाहर रूसी और यूक्रेनी सैनिकों के बीच जबरदस्त जंग चल रही है। इस बीच खबर है कि रूसी टैंकों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए यूक्रेन ने अपने शहर के तीन पुलों को उड़ा दिया है। हालांकि, रूस की कुछ सेना पहले ही कीव में घुस चुकी है। यह जानकारी खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दी है। ये भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन युद्ध की पहले ही हो चुकी थी भविष्यवाणी, वायरल हो रहा पंचांग

    रूसी दूतावास की सुरक्षा बढ़ी

    यूक्रेन पर हमलों के बीच दिल्ली में स्थित रूसी दूतावास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बता दें कि फिलहाल तक भारत इस मामले में न्यू्ट्रल है। भारत ने कहा है कि उसकी प्राथमिकता यूक्रेन मौजूद भारतीय लोगों-छात्रों की सुरक्षा है। दूसरी तरफ पीएम मोदी ने जंग के मसले पर राष्ट्रपति पुतिन से गुरुवार रात बात भी की थी।

    रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ रूस का विमान

    राजधानी कीव में आज रूसी सेना ने छह बार मिसाइल अटैक किया। हालांकि इस दौरान एक रूसी विमान को यूक्रेन की सेना ने मार गिराया। जो कि एक रिहायशी बिल्डिंग पर आकर क्रैश हुआ और वहां आग लग गई।

    रूस ने दी हथियार डालने की चेतावनी

    रूस ने एक बार फिर से यूक्रेन के सैनिकों को हथियार डालने की चेतावनी दी है। हालांकि, यूक्रेन ने आत्मसमर्पण से इंकार कर दिया है। इसके बाद रूस ने राजधानी कीव पर एयर स्ट्राइक कर दी है। कीव के रिहायशी इलाकों में लगातार छह धमाके हुए हैं।

    यूक्रेन की राजधानी कीव में घुसी रूसी सेना

    यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सेना घुस गई है। यह दावा यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि दुश्मन का विध्वंसक समूह कीव में घुस गया है। जेलेंस्की ने अपने नागरिकों से सावधान रहने और कर्फ्यू नियमों का पालन करने को कहा है। उन्होंने आशंका जताई है कि अगले 96 घंटे यानी 4 दिन में कीव पर रूस का कब्जा हो जाएगा।

    रूस ने क्रूज मिसाइल से उड़ाया जेट

    कीव पर कब्जे के लिए रूस के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रूसी फौज सुबह चार बजे से यहां मिसाइल हमले कर रही है। अब खबर आ रही है कि राजधानी कीव में रूसी क्रूज मिसाइल ने यूक्रेन के Su27 जेट को मार गिराया है।

    कीव से महज 30 किलोमीटर दूर रूसी सेना

    अमेरिकी रक्षा अधिकारियों की आशंका के बीच रूस की सेना कीव के और नजदीक पहुंच गई है। खबर आ रही है कि रूसी सैनिक कीव से महज 30 किलोमीटर दूर रह गए हैं। इस बीच यूक्रेन ने रूस पर साइबर अटैक कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, रूस की कई वेबसाइट ठप हो गई हैं।

    यूक्रेन का दावा- ने रूस के 800 से ज्यादा सैनिक मार गिराए

    यूक्रेन ने दावा किया है कि उनकी फोर्सेस ने 800 से ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया है। 30 रूसी टैंक और 7 जासूसी एयरक्राफ्ट को भी तबाह कर दिया है। वहीं यूक्रेन सरकार ने 18 से 60 साल के पुरुषों के देश छोड़ने पर रोक लगा दी है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यूक्रेन ने अपने 10 हजार नागरिकों को मुकाबले के लिए राइफलें दी हैं।

    European Union ने रूस पर लगाए नए प्रतिबंध

    European Union ने रूस पर नए प्रतिबंधों का ऐलान कर दिया है। इसका असर बैंकिंग सेक्टर, राज्य के स्वामित्व वाली कंपनियां, ऑयल रिफाइनिंग इंडस्ट्री और प्रौद्योगिकी निर्यात पर 70 फीसदी तक पड़ेगा। रूस के डिप्लोमेट और बिजनेसमैन को अब ईयू वीजा नहीं मिलेगा।

    NATO सदस्यों संग मीटिंग करेंगे बाइडेन

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कुछ देर में NATO सदस्यों संग वर्चुअल मीटिंग करेंगे। इससे पहले बाइडेन ने अपने संबोधन में कहा था कि यूक्रेन को अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी और अमेरिका वहां अपनी सेना नहीं भेजेगा। अमेरिका ने कहा था कि उसके प्रतिबंध रूस को वैश्विक वित्तीय प्रणाली से अलग कर देंगे।

    यूक्रेन ने मार गिराए दो रूसी एयरक्राफ्ट

    यूक्रेन की राजधानी कीव में हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि, उसने रूस के दो और एयरक्राफ्ट मार गिराए हैं।

    यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया कितना नुकसान

    यूक्रेन का दावा है कि उसने रूस को काफी नुकसान पहुंचाया है। यूक्रेन की रक्षा मंत्री Hanna Malyar के मुताबिक, रूस के 7 एयरक्राफ्ट, 6 हेलिकॉप्टर, 30 टैंक को नष्ट किया गया है।

    अगले 96 घंटों में हो सकता है कब्जा- अमेरिका

    रूस की तरफ से तेज होते हमलों के बीच अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने आशंका जताई है कि, अगले 96 घंटों के अंदर यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा हो सकता है। वहीं एक सप्ताह के अंदर सरकार भी गिराई जा सकती है।

    कीव में घुसे रूसियों का पहला टारगेट मैं ही हूं : जेलेंस्की

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने भी रूसी हमले का मुकाबला करने के लिए पूरी सेना उतार दी है। जेलेंस्की ने बताया कि कीव में घुसे रूसियों का पहला टारगेट मैं ही हूं। वो मुझे मारकर देश में अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं। यूक्रेन को रूस के साथ लड़ाई में अकेला छोड़ दिया गया है। मेरे देश छोड़कर जाने की खबरें गलत हैं, मैं कीव में हूं और कीव में रहूंगा। रूस हमारे देश और हमारी बनाई हुई हर उस चीज को तबाह कर देना चाहता है, लेकिन हमें यूक्रेन के लोगों की ताकत पता है। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1497020812007673886?t=3_bat-Rarvl-OXso3QnCFw&s=08[/embed]

    व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन

    यूक्रेन पर रूस के हमले का कई जगहों पर विरोध हो रहा है। अमेरिका के वाशिंगटन में भी सैंकडों लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। खबरों के मुताबिक, व्हाइट हाउस के बाहर घंटों से लोग जमा हैं। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1497035258100793345?t=UnWK_PxL9szZGYJ9DMpL9w&s=08[/embed]

    रूस ने कीव में फिर से शुरू किए हमले

    यूक्रेन की राजधानी कीव में रूस ने फिर से हमले शुरू कर दिए हैं। कीव में सुबह-सुबह कई जगहों पर तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी। इसके अलावा यूक्रेन के कोनोटोप को रूस की सेना ने चारों तरफ से घेर लिया है।

    यूक्रेन बोला- रूसी हमले का सबसे खराब दिन होगा शुक्रवार

    यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार रूसी हमले का सबसे खराब दिन हो सकता है। इसमें एयरस्ट्राइक, जमीनी हमले, घेराव आदि शामिल होगा। ये भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन जंग : यूक्रेन का बड़ा दावा- 2 रूसी सैनिकों को बनाया बंधक, युद्ध रोकने के लिए यूरोपीय संघ से हुई विदेश मंत्री जयशंकर की बात

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में युक्रेन पर अमेरिकी प्रस्ताव पर चर्चा भारतीय समयानुसार आज दोपहर 1:30 बजे होगी। यूक्रेन में हर बीतते मिनट के साथ हमले और ज्यादा तेज होते जा रहे हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर लगी हैं कि ये जंग कितनी देर तक चलेगी, क्योंकि रूसी सेनाओं ने महीनों की प्लानिंग के बाद यूक्रेन पर अटैक किया है।

    रूस की तरफ से अब तक कितने हमले किए गए

    अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन पर रूस की तरफ से कुल 203 हमले किए गए जिनमें 160 हमले मिसाइलों से और 83 लैंड बेस्ड टारगेट हिट किए। वहीं वर्ल्ड बैंक यूक्रेन को आर्थिक मदद देने को तैयार हो गया है। ये भी पढ़ें- रूस के हमले के बाद यूक्रेन में अफरातफरी : कोई सड़क के रास्ते शहर छोड़ रहा, तो कोई खाने-पीने के सामान कर रहा स्टॉक

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    कोरियन TV स्टार Lee Sang Bo का रहस्यमयी निधन बना सवाल

    ड्रग्स, डिप्रेशन या कोई बड़ा राज?कोरियन TV स्टार Lee Sang Bo का रहस्यमयी निधन बना सवाल

    1 अप्रैल से महंगा होगा सफर: चुकाना होगा 5 से 10 प्रतिशत ज्यादा टोल टैक्स, लोगों में नाराजगी

    Mp news: 1 अप्रैल से महंगा होगा सफर: चुकाना होगा 5 से 10 प्रतिशत ज्यादा टोल टैक्स, लोगों में नाराजगी

    महासमुंद में पुलिस ने पकड़े 6 तस्कर, पिकअप वाहन से 2 क्विंटल से ज्यादा की खेप बरामद

    तरबूज के नीचे छिपाया 1.12 करोड़ का गांजा!महासमुंद में पुलिस ने पकड़े 6 तस्कर, पिकअप वाहन से 2 क्विंटल से ज्यादा की खेप बरामद

    PM मोदी ने फ्लैश लाइट से किया उद्घाटन

    UP को मिला नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट!PM मोदी ने फ्लैश लाइट से किया उद्घाटन

    NHAI समर इंटर्नशिप 2026 शुरू, छात्रों को मिलेगा 20,000 महीना और हाइवे प्रोजेक्ट पर काम का मौका

    छात्रों के लिए गोल्डन चांस :NHAI समर इंटर्नशिप 2026 शुरू, छात्रों को मिलेगा 20,000 महीना और हाइवे प्रोजेक्ट पर काम का मौका

    सरकारी नौकरी में दो से ज्यादा बच्चे वालों को भी मौका

    MP में बदलाव की तैयारी!सरकारी नौकरी में दो से ज्यादा बच्चे वालों को भी मौका

    उज्जैन में बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, महिलाओं-बच्चों समेत 15 घायल

    शादी की खुशियां मातम में बदलीं :उज्जैन में बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, महिलाओं-बच्चों समेत 15 घायल

    इंडिगो फ्लाइट में इंजन फेल होने की आशंका! सुरक्षित लैंडिंग से टला बड़ा हादसा

    दिल्ली एयरपोर्ट पर ‘फुल इमरजेंसी’ :इंडिगो फ्लाइट में इंजन फेल होने की आशंका! सुरक्षित लैंडिंग से टला बड़ा हादसा

    अमेरिका-इजरायल और ईरान के युद्ध में कूदा यमन, इजरायल पर दागी मिसाइलें!

    अब हम भी इस जंग में हैं!अमेरिका-इजरायल और ईरान के युद्ध में कूदा यमन, इजरायल पर दागी मिसाइलें!

    उत्तर भारत में बारिश-आंधी का अलर्ट, पश्चिम-दक्षिण में गर्मी का प्रहार

    मौसम का बड़ा उलटफेर :उत्तर भारत में बारिश-आंधी का अलर्ट, पश्चिम-दक्षिण में गर्मी का प्रहार

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....