रूस-यूक्रेन युद्ध की पहले ही हो चुकी थी भविष्यवाणी, वायरल हो रहा पंचांग

Follow on Google News
रूस-यूक्रेन युद्ध की पहले ही हो चुकी थी भविष्यवाणी, वायरल हो रहा पंचांग
रूस यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर एक पंचांग वायरल हो रहा है। जिसके मुताबिक इस जंग की भविष्यवाणी पहले ही की जा चुकी थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे भारत के पंचांग में अघोषित युद्ध के वातावरण बनने की बात कही गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट

पंचांग की तस्वीर के साथ लोगों ने कैप्शन में लिखा है, अपनी रक्षा नीति और विदेश नीति में अरबों का खर्चा करने वाले देश एक बार भारत का मात्र ₹90 में आने वाला पंचांग पढ़ लेते तो अपना भविष्य जान लेते! ये सनातन और पंचांग की ताकत है।

क्या लिखा है पंचांग में?

लगभग 26 फरवरी 2022 के बाद 7 अप्रैल 2022 तक शनि-मंगल का मकर राशि में योग यूरोपीय देशों की नीति विश्वव्यापी अशानति किंवा अघोषित युद्ध का वातावरण बना सकती है। गुरु, शुक्र एवं शनि, मंगल की स्थिति भी है। अत: मुस्लिम राष्ट्रनायकों की नीति एवं भारत के साथ व्यवहार में सुधार सम्भव है। ये भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन जंग : Photos में देखें कैसे धमाकों से दहला यूक्रेन, लोगों ने ली बंकर में शरण

क्या है युद्ध की स्थिति

रूस-यूक्रेन की लड़ाई गंभीर हो गई है। रूसी सेना द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले में बहुत से लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने आशंका जताई है कि, जल्द ही रूस कीव पर कब्जा कर सकता है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की बेबस नजर आ रहे हैं और यूएस के राष्ट्रपति बाइडेन ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। इसी के साथ दूसरे देशों से आ रही प्रतिक्रिया को देखते हुए विश्व युद्ध की भी संभावना नजर आ रही है। नोट: वायरल हो रहे इस पंचांग की सत्यता की पुष्टि हम नहीं करते हैं। ये भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन जंग LIVE : यूक्रेन का रूस पर साइबर अटैक, कीव के दरवाजे तक पहुंची रूसी सेना; यूक्रेन का दावा- 800 से ज्यादा रूसी सैनिक मारे  
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts