People's Update
Saturday, March 28, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Saturday, March 28, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    पाकिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप से कांपी धरती
    दिल्ली: सम्राट होटल में बने क्लब में फॉल सीलिंग गिरने से तीन लोग घायल
    काठमांठू: गिरफ्तारी के बाद नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया गया
    सीरिया के दमिश्क और उसके आसपास के इलाकों में जोरदार धमाके
    हम न्याय और जीतने के लिए लिए लड़ते हैं: डोनाल्ड ट्रंप
    जम्मू-कश्मीर: सोपोर पुलिस ने आतंकवाद-रोधी कार्रवाई में 3 घोषित अपराधियों की संपत्तियां कुर्क कीं
    नेपाल: एक्शन में बालेन सरकार, पूर्व PM केपी ओली गिरफ्तार
    राष्ट्रपति ट्रंप और PM मोदी के बीच अच्छे संबंध: US प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट
    फ्लोरिडा में फेमस गोल्फ प्लेयर टाइगर वुड्स गिरफ्तार
    अंतर्राष्ट्रीय

    Russia-Ukraine War 4th Day : दो बड़े शहरों पर कब्जे के बाद रूस ने की बातचीत की पेशकश, अब यूक्रेन ने रखी यह शर्त

    Publish Date: 27 Feb 2022, 1:42 PM (IST)Updated On: 27 Feb 2022, 1:44 PM (IST)Reading Time: 8 Minute Read
    Follow on Google News
    रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का आज चौथा दिन है। दोनों के बीच जंग खतरनाक मोड़ पर आ गई है। रूस हमलावर है तो यूक्रेन भी पूरी ताकत से मैदान में उतर चुका है। रूस के खिलाफ और प्रतिबंध लगाने के लिए जापान अपने G7 समकक्षों से कॉर्डिनेट करेगा। उधर, जर्मनी ने रूसी विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है। वहीं रूस के सेंट्रल बैंक पर अमेरिका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने प्रतिबंध लगा दिया है।

    यूक्रेन ने रखी शर्त

    रूस की ओर से बातचीत की पेशकश और बेलारूस में प्रतिनिधमंडल भेजे जाने के बाद यूक्रेन ने शर्त रखी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा है कि, हम बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन बेलारूस में नहीं। यह बातचीत कहीं और होगी। इससे पहले रूस की ओर से शर्त रखी गई थी कि जब तक यूक्रेन आत्मसमर्पण नहीं करता है, तब तक बातचीत संभव नहीं है।

    रूस ने फिर की बातचीत की पेशकश

    यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। रूस एक बार फिर से बातचीत के लिए तैयार है।  रूस ने खुद यूक्रेन से वार्ता की पेशकश की है। रूसी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इसके लिए रूसी प्रतिनिधमंडल को बेलारूस भी भेजा गया है। खबर है कि, इस बार रूस बिना शर्त बातचीत के लिए तैयार हो गया है।

    रूस ने यूक्रेन के दो बड़े शहरों का किया घेराव

    रूस की ओर से दावा किया गया है कि, उसने यूक्रेन के दो बड़े शहरों का घेराव कर लिया है। इसमें से एक शहर दक्षिण और दूसरा दक्षिण-पूर्व में है। इस बीच यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में रूसी सेना के दाखिल होने की भी खबर सामने आई है।

    कीव से 20 किलोमीटर दूर बुका में घुसी रूसी सेना

    कीव से महज 20 किलोमीटर दूर स्थित शहर बुका में रूसी सेना दाखिल हो गई है।

    रूसी सैनिक खारकीव के बाद सूमी में घुसे

    रूस की सेना अब यूक्रेन पर कब्जे की तैयारी कर रही है। बता दें कि जहां रूसी सेना खारकीव में घुस चुकी है, वहीं अब सूमी में भी सैनिक दाखिल हो रहे हैं।

    चेचेन स्पेशल फोर्स के शीर्ष कमांडर की मौत का दावा

    यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि, उसने कीव के बाहर 56 टैंकों वाली चेचेन विशेष बलों की मजबूत दीवार को भी तोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन ने रूस के चेचेन स्पेशल फोर्स के शीर्ष कमांडर मैगोमेद तुशैव को मार गिराया है।

    कीव में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह

    यूक्रेन की राजधानी कीव अब खतरे में हैं। क्योंकि रूसी सैनिकों ने इसकी घेराबंदी करना शुरू कर दिया है। यहां एक अलर्ट जारी कर कहा गया है कि, लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें। बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से  बाहर निकलें, अगर आवश्यक न हो तो घर पर ही रहें, साथ ही खिड़कियों से दूर रहें।

    सैन्य ठिकानों और एयरपोर्ट पर रूस का कब्जा

    इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल रूसी सैनिक यूक्रेन के खारकीव में दाखिल हो चुके हैं। इतना ही नहीं वहां रूस ने सैन्य ठिकानों और एयरपोर्ट पर अपना कब्जा जमा लिया है। जानकारी के मुताबिक रूसी सेना अब यूक्रेन की राजधानी कीव पर भी कब्जे की तैयारी कर रही है। कीव में हुलिया बदलकर रूसी फौज के घुसने की आशंका जताई गई है।

    जापान ने कहा G7 देशों के साथ कॉर्डिनेट कर बढ़ाएं रूस पर और पाबंदियां

    रूस के खिलाफ और प्रतिबंध लगाने के लिए जापान अपने G7 समकक्षों से कॉर्डिनेट करेगा। जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने रविवार को ये बात कही है। वहीं अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और कनाडा ने रूस के खिलाफ पाबंदियों का दायरा बढ़ाते हुए उसे स्विफ्ट से बाहर कर दिया है।

    रूसी गोलाबारी में यूक्रेन के 6 लोगों की मौत

    रूसी हमले यूक्रेन में लोगों की जान ले रहे हैं। यूक्रेन के गवर्नर दिमित्री जिवित्स्की ने कहा कि रूसी गोलाबारी में 7 साल की बच्ची समेत 6 लोग मारे गए हैं।

    संपत्ति फ्रीज पर रूस का पलटवार, हम भी जब्त करेंगे विदेशी संपत्ति

    यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर कई देशों ने पाबंदियां लगाना शुरू कर दिया है। लिहाजा अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन की संपत्ति फ्रीज करने का ऐलान कर दिया था, लेकिन अब पुतिन ने भी इसका पलटवार करते हुए कहा है कि वह भी विदेशियों और विदेशी कंपनियों की संपत्ति फ्रीज करके अपने लोगों और कंपनियों की संपत्ति की अंतरराष्ट्रीय जब्ती का जवाब देगा।

    बार और शराब की दुकानों में हो रहा रूस का अनोखा विरोध

    यूक्रेन पर हमला करने के लिए दुनियाभर में रूस को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। अब बार और शराब की दुकानों में भी अलग तरीके से रूस का विरोध हो रहा है। अमेरिका के ग्रांड रेपिड्स में कुछ बार और शराब की दुकानों में रूस की वोदका बॉयकॉट करना शुरू कर दिया है। जबकि यूक्रेन की ब्रांड को बढ़ावा दिया जा रहा है।

    भारतीय नागरिकों को लेकर दिल्ली पहुंची फ्लाइट

    यूक्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए भारत सरकार का अभियान जारी है। रविवार को यूक्रेन से उड़ा Air India का विमान भारत पहुंच चुका है। जानकारी के मुताबिक फ्लाइट दिल्ली में लैंड कर चुकी है। इस फ्लाइट में 240 लोगों को लाया गया है। अब तक यूक्रेन से कुल 709 लोगों को यहां लाया गया है। एक छात्र ने बताया, "वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है, यूक्रेन में काफी डरावना माहौल है। हमने काफी मुश्किलों का सामना किया।"

    सड़क के साइन हटा रही है यूक्रेन की सड़क कंपनी

    यूक्रेन की सड़क कंपनी रूसियों को भ्रमित करने के लिए सड़क के साइन हटा रही है। सड़कों के निर्माण और रखरखाव के प्रभारी एक यूक्रेनी कंपनी ने कहा है, 'वह उन सभी सड़क संकेतों को हटा रही है जिनका उपयोग रूसी सेना द्वारा देश भर में अपना रास्ता खोजने के लिए किया जा सकता है।' उन्होंने कहा कि "दुश्मन के पास खराब संचार है, वे इलाके में नेविगेट नहीं कर सकते हैं।" वहीं  कंपनी उक्रावतोडोर ने एक फेसबुक अपडेट में कहा, "आइए हम उन्हें सीधे नरक में जाने में मदद करें।"

    पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी

    रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अपने भयावह मोड पर आ पहुंचा है। क्योंकि बेलारूस ने रूस को अपने यहां परमाणु हथियार तैनात करने की स्वीकृति दे दी है। हालांकि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने इसका विरोध किया है। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगला विश्व युद्ध हो सकता है, क्योंकि रूस यूक्रेन में लगातार हमले कर रहा है।

    कीव में जहरीले धुंए की चेतावनी

    कीव में तेल डिपो पर मिसाइल हमले के बाद जहरीला धुंआ फैल गया है। इससे लोगों को सांस लेने तक में समस्या हो रही है। इस बीच चेतावनी जारी की गई है कि, लोग घरों से बाहर न निकलें और घर की खिड़की तक न खोलें। ये भी पढ़ें- यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने की पीएम मोदी से बात; UNSC में समर्थन देने का किया अनुरोध, कहा- हमारे घरों पर हो रही अंधाधुंध फायरिंग

    रूसी मीडिया आउटलेट्स के एडवर्टाइजमेंट पर बैन

    यूक्रेन ने रूस और बेलारूस के लिए अपनी सीमाओं को बंद कर दिया है। वहीं फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने सभी रूसी मीडिया आउटलेट्स के एडवर्टाइजमेंट को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बैन कर दिया है। वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने रूसी की स्टेट मीडिया आउटलेट RT समेत कई चैनलों पर बैन लगा दिया।

    रूसी सेना ने बिल्डिंग पर किया मिसाइल से हमला

    कीव में बिल्डिंग पर मिसाइल से हमला किया गया है। यूक्रेन के गृहमंत्रालय ने सोशल मीडिया पर अमेरिका के 9/11 हमले और यूक्रेन पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से किए जा रहे हमले की तुलना करते हुए एक तस्वीर शेयर की है।

    सीधे लड़ाई का मतलब तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि, हमारे पास दो ही विकल्प हैं एक यह है कि हम रूस से सीधे लड़ें। यह तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत होगी। दूसरा यह है कि, यह सुनिश्चित किया जाए कि जो भी देश अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करे उसे इसकी कीमत चुकानी पड़े।

    सोमवार को रूसी मुद्रा बाजार में हो सकती है भारी गिरावट

    यूक्रेन में जंग छेड़ चुके रूस को कई आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच रूसी सेंट्रल बैंक के पूर्व शीर्ष अधिकारी ने आशंका जताई है कि, सोमवार तक रूसी मुद्रा बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। ये भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन युद्ध की पहले ही हो चुकी थी भविष्यवाणी, वायरल हो रहा पंचांग

    तेल डिपो पर मिसाइल हमला, गैस पाइपलाइन उड़ाई

    रूस काफी आक्रामक हो गया है। उसने यूक्रेन के खारकीव में एक गैस पाइपलाइन को उड़ा दिया है। वहीं वासिल्किव शहर में रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों से एक तेल डिपो को भी टारगेट किया गया है। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1497780628720209920?t=3WZg3B_fpAlMZ49RvbYmvA&s=08[/embed]

    बुडापेस्ट से तीसरी उड़ान दिल्ली रवाना

    बुडापेस्ट (हंगरी) से 240 भारतीय नागरिकों को लेकर ऑपरेशन गंगा के तहत तीसरी उड़ान दिल्ली के लिए रवाना हुई। [caption id="attachment_20760" align="aligncenter" width="608"] बुडापेस्ट से तीसरी उड़ान दिल्ली रवाना[/caption]

    रेडियोएक्टिव वेस्ट डिस्पोजल साइट पर एयरस्ट्राइक

    रूस ने कीव के पास स्थित रेडियोएक्टिव वेस्ट डिस्पोजल साइट पर एयरस्ट्राइक कर दी है। हालांकि, अभी तक यहां से रिसाव की कोई खबर नहीं है। ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War : यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बयान, कहा- हमें इस युद्ध को रोकने की जरूरत

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

     ऑपरेशन FACE में बड़ा पर्दाफाश, बोनस के लालच में रचा फर्जीवाड़े का खेल

    एक चेहरा… 84 सिम! ऑपरेशन FACE में बड़ा पर्दाफाश, बोनस के लालच में रचा फर्जीवाड़े का खेल

    RCB vs SRH में रन बरसाने को तैयार 4 खतरनाक ओपनर

    IPL 2026 का आज से धमाकेदार आगाज :RCB vs SRH में रन बरसाने को तैयार 4 खतरनाक ओपनर

    पूर्व PM केपी ओली और गृह मंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार

    GenZ हिंसा की जांच ने मचाई हलचल!पूर्व PM केपी ओली और गृह मंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार

    हॉकी इंडिया अवॉर्ड्स में छाया प्रदेश, खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

    तीसरी बार नंबर-1 बना एमपी !हॉकी इंडिया अवॉर्ड्स में छाया प्रदेश, खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

    जानें क्यों खुद बंद करनी होंगी लाइटें और क्या है बड़ा मकसद

    दिल्ली में आज 1 घंटे का ब्लैकआउट !जानें क्यों खुद बंद करनी होंगी लाइटें और क्या है बड़ा मकसद

    बीच में मस्क का नाम आया सामने!

    ईरान तनाव पर मोदी-ट्रंप की बातचीत,बीच में मस्क का नाम आया सामने!

    पुराने जख्म आज फिर होंगे ताजा! इन राशियों को है सतर्क रहने की जरूरत

    Aaj Ka Rashifal 28 March:पुराने जख्म आज फिर होंगे ताजा! इन राशियों को है सतर्क रहने की जरूरत

    रील बनाने से रोका तो डांसिंग-एक्टिंग में पहचान बनाने मुंबई के लिए निकल पड़े टीनएजर्स

    Peoples Update Special :रील बनाने से रोका तो डांसिंग-एक्टिंग में पहचान बनाने मुंबई के लिए निकल पड़े टीनएजर्स

    रोलकोस्टर से कम नहीं रही फिल्मी जर्नी, सिड से लेकर रहमान डकैत का रोल चर्चाओं में रहा

    51 वां जन्मदिन मना रहे अक्षय खन्ना :रोलकोस्टर से कम नहीं रही फिल्मी जर्नी, सिड से लेकर रहमान डकैत का रोल चर्चाओं में रहा

    पहले फ्लॉप, फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका, अक्षय खन्ना के अनसुने FACTS!

    जन्मदिन विशेष:पहले फ्लॉप, फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका, अक्षय खन्ना के अनसुने FACTS!

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....