Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग का क्लर्क 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया

जबलपुर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग का क्लर्क 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। ग्रामीण यांत्रिकी विभाग कार्यालय जबलपुर में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 शंभू सिंह ठाकुर 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक, ठेकेदार सुरेंद्र कुमार माल्या ने जबलपुर लोकायुक्त एसपी कार्यालय में शिकायत की थी।

जानें पूरा मामला

ठेकेदार सुरेंद्र कुमार ने 15 दिसंबर 2022 को लोकायुक्त कार्यालय में उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें उसने बताया कि उसके द्वारा जनपद पंचायत केवलारी में खेल परिसर का निर्माण किया गया था। उक्त परिसर को बनने में अधिक समय लग गया था, समयावधि वृद्धि का प्रकरण अधीक्षण यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा जबलपुर मंडल जबलपुर पहुंचाया गया। उक्त समय वृद्धि के प्रकरण को पूर्ण करने एवं प्रकरण की राशि 6 लाख स्वीकृत करने के एवज में आरोपी द्वारा 40 हजार रिश्वत की डिमांड की गई थी जिसकी रिकॉर्डिंग के उपरांत आरोपी को आज दिनांक 19 दिसंबर 2022 को 20 हजार रिश्वत की राशि लेते हुए ग्रामीण यांत्रिकी कार्यालय जबलपुर में रंगे हाथों पकड़ा गया। जबलपुर की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts