देवास:अफवाहों से मचा हड़कंप, पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़, बैंककर्मी घोड़े से पहुंचा ऑफिस

मध्य प्रदेश के देवास जिले में बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों ने लोगों में घबराहट फैला दी। ईरान-इजराइल तनाव की खबरों के बीच लोगों में डर था कि तेल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। इसी डर के चलते शहरभर के पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। हालांकि प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है।
Follow on Google News
अफवाहों से मचा हड़कंप, पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़, बैंककर्मी घोड़े से पहुंचा ऑफिस
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    देवास में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह ने लोगों में बेवजह घबराहट पैदा कर दी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि पेट्रोल डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। ऐसे में जरूरी है कि लोग अफवाहों से बचें और संयम बनाए रखें।

    अफवाहों से पेट्रोल पंपों से बढ़ी भीड़ 

    सुबह से ही शहर के लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिली। लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए ड्रम और केन लेकर पहुंच गए। इस कारण कई जगहों पर अव्यवस्था फैल गई। कृषि उपज मंडी के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर तो हालात इतने बिगड़ गए कि पेट्रोल भरवाने को लेकर लोगों के बीच कहासुनी और मारपीट तक हो गई। पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी।

    ये भी पढ़ें: नरसिंहपुर: भतीजे ने चाचा की गोली मारकर की हत्या, खेत में पानी जाने पर हुआ विवाद, पुलिस कर रही जांच

    लोगों के बीच हुई कहासुनी 

    देवास के चौबाराधीरा क्षेत्र में भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिली। यहां रात के समय पेट्रोल पंप पर ग्रामीण बड़े-बड़े ड्रम लेकर लाइन में लगे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। पुलिस के अनुसार यह झगड़ा पेट्रोल डीजल की कमी के कारण नहीं, बल्कि आपसी कहासुनी की वजह से हुआ था। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और लोगों को समझाइश दी।

    प्रशासन ने की संयम बरतने की अपील  

    स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने शहर के पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। वहीं कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने भी स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और सभी पंपों पर पर्याप्त तेल उपलब्ध है। इसी बीच एक अनोखी घटना भी सामने आई, जहां एक बैंककर्मी लंबी लाइन से बचने के लिए घोड़े पर सवार होकर अपने दफ्तर पहुंच गया। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts