नरसिंहपुर:भतीजे ने चाचा की गोली मारकर की हत्या, खेत में पानी जाने पर हुआ विवाद, पुलिस कर रही जांच

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। खेत में पानी जाने को लेकर शुरू हुई बहस इतनी बढ़ गई कि भतीजे ने अपने ही सगे चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है।
भतीजे ने चाचा की गोली मारकर की हत्या, खेत में पानी जाने पर हुआ विवाद, पुलिस कर रही जांच
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां खेत में पानी जाने की बात पर भतीजे ने अपने चाचा की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच पहले बहस हुई थी, जिसके बाद आरोपी गुस्से में लौटकर आया और गोली मार दी।

    पानी को लेकर हुआ था विवाद 

    पूरा मामला स्टेशनगंज थाना क्षेत्र के डूंडी-पिडराई गांव का है। मृतक प्रेम नारायण पटेल अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी उनका भतीजा संदीप वहां पहुंचा। इस दौरान गेहूं की फसल में पानी जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया। लेकिन कुछ ही देर बाद वह गुस्से में वापस लौटा और अपने साथ बंदूक लेकर आया।

    ये भी पढ़ें: रिटायर्ड IAS की नर्मदा परिक्रमा : पूर्व गृह सचिव बोले-युवा आध्यात्मिक यात्रा जरूर करें, इससे जीवन को देखने का बदलता है नजरिया

    मौके पर ही हुई मौत

    आरोपी ने आते ही अपने चाचा के सीने में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय मौजूद मृतक के बेटे सचिन ने बताया कि आरोपी पहले धमकी देकर गया था और फिर अपने माता-पिता के साथ लौटकर वारदात को अंजाम दिया। गोली चलते ही सचिन डरकर वहां से भाग गया और गांव के कोटवार को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

    आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस 

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सौरभ पटेल के अनुसार, आरोपी घटना के बाद से फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। 

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts