PlayBreaking News

RTO का पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा और उसका साथी चेतन 4 फरवरी तक रिमांड पर, वकील ने जताई आपत्ति

लोकायुक्त ऑफिस में सौरभ शर्मा से 5 घंटे तक चली पूछताछ
Follow on Google News
RTO का पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा और उसका साथी चेतन 4 फरवरी तक रिमांड पर, वकील ने जताई आपत्ति
भोपाल। RTO के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा और उसके साथी चेतन गौर को कोर्ट ने चार फरवरी तक रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार (28 जनवरी) को सौरभ शर्मा को गिरफ्तार किया था। इससे पहले उससे पांच घंटे तक पूछताछ चली। जिसके बाद उसे जिला कोर्ट में पेश किया गया।

सौरभ शर्मा के वकील ने जताई आपत्ति

सौरभ शर्मा के वकील ने पुलिस रिमांड को लेकर आपत्ति जताई है। वकील ने कहा कि इससे कोई कागज जब्त नहीं होगा। न्यायालय में आवेदन लगाया है कि सौरभ शर्मा का मेडिकल कराया जाए।

41 दिन बाद सौरभ शर्मा गिरफ्तार

लोकायुक्त, ईडी और आईटी की टीमें 41 दिन से उसकी तलाश में थी। तीनों की एजेंसियों को चकमा देकर सोमवार (27 जनवरी) को सौरभ अपने वकील के साथ भोपाल में लोकायुक्त की विशेष अदालत में सरेंडर करने पहुंच गया। हालांकि, न्यायाधीश रामप्रताप मिश्रा की बेंच ने लोकायुक्त से केस डायरी मांगी और सौरभ को मंगलवार 11 बजे हाजिर होने के आदेश दिए।

सौरभ ने लगाई थी याचिका

बता दें ​कि सौरभ शर्मा ने भोपाल जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया था। याचिका खारिज के बाद सौरभ सरेंडर करेगा इसकी संभावनाएं बढ़ गई थी। इधर, सौरभ शर्मा की संपत्तियों को लेकर आयकर विभाग और ईडी ने भी जांच शुरू कर दी है।

लावारिस मिली थी सोने से लदी कार

राजधानी भोपाल में 19 दिसंबर को एक लावारिस गाड़ी से भारी मात्रा में सोना और नकदी बरामद होने से हड़कंप मच गया था। मेंडोरी गांव के कुछ स्थानीय निवासियों ने पुलिस को खाली प्लॉट में खड़ी एक लावारिस क्रिस्टा गाड़ी के बारे में जानकारी दी। गाड़ी में 6 से 7 बैग रखे हुए थे, जिन्हें खोलने पर आयकर विभाग (IT) को सूचना दी गई। IT टीम ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी का कांच तोड़ा और बैगों को बाहर निकाला। इन बैगों में 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपए नकद मिले। 27 दिसंबर को ईडी ने सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर, शरद जायसवाल, रोहित तिवारी के ठिकानों पर छापे मारे थे। सौरभ के परिजन और दोस्तों के खातों में 4 करोड़ रुपए का बैंक बैलेंस मिला। इसके अलावा 23 करोड़ की संपत्ति भी जांच के दायरे में ED ने ली थी। भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर में की गई जांच में 6 करोड़ रुपए की FD की जानकारी भी ईडी के हाथ लगी है। फर्मों और कंपनियों के जरिए किए गए निवेश का खुलासा हुआ है। ये भी पढ़ें- सौरभ शर्मा गिरफ्तार : भोपाल कोर्ट परिसर के बाहर से लोकायुक्त की टीम ने हिरासत में लिया, आज हाजिर होने के थे आदेश
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts