पोलिंग में RSS ने तैनात किए स्वास्थ्य कार्यकर्ता

पहली बार ऐसा : सागर, गुना, भोपाल में बांटे ओआरएस के पैकेट्स
पोलिंग में RSS ने तैनात किए स्वास्थ्य कार्यकर्ता

भोपाल। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की 9 सीटों पर मतदान के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से संबद्ध संस्था आरोग्य भारती के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टेबल भी लगाई गई। केंद्रों पर मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए वालंटियर्स तैनात थे। सागर, गुना, भोपाल और शिवपुरी के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों से हुई चर्चा के बाद संघ ने यह व्यवस्था जुटाई थी। आरोग्य भारती के संगठन ने भोपाल के विभिन्न बूथों पर 230 और गुना, सागर और शिवपुरी में कुल 700 कार्यकर्ता तैनात थे। ओरआरएस के पैकेट भी बांटे।

CPR की नहीं पड़ी जरूरत

आरोग्य भारती के राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख मिहिर कुमार झा ने बताया कि मतदान केंद्रों पर ये स्वास्थ्य वालंटियर्स बीपी नापने की मशीन भी साथ लेकर बैठे थे। शहरी-ग्रामीण वोटर्स को ओआरएस और ग्लूकोज के पैकेट्स बांटे गए।

कर्मचारियों में रही डिमांड

मतदान केंद्र से 100 मीटर की दूरी पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता बैठे थे। इनकी कर्मचारियों के बीच काफी पूछ-परख रही। कुछ स्थानों पर तो पानी के लिए इन्हें केंद्रों के भीतर भी बुला लिया।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts