Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

RKMP स्टेशन: ड्रॉप एंड गो का समय 15 मिनट... टर्न संकरा होने से 25 मिनट में निकल पाते हैं वाहन, चुकाने पड़ते हैं 20 रुपए 

RKMP स्टेशन: ड्रॉप एंड गो का समय 15 मिनट... टर्न संकरा होने से 25 मिनट में निकल पाते हैं वाहन, चुकाने पड़ते हैं 20 रुपए 

मनोज चौरसिया
भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 की ओर दोपहर 2.40 बजे से 3.15 बजे शताब्दी एक्सप्रेस के समय यात्रियों को लाने-ले जाने के लिए चार पहिया से लेकर आटो तक की लंबी कतार लगी थी।  इस बीच एक वाहन को गुजरने में 20 से 30 मिनट तक का समय लग रहा था। ऐसे में अधिकांश वाहन चालकों को पार्किंग शुल्क 20 रुपए चुकाना पड़े, क्योंकि यहां पर नियम बनाया गया है कि 15 मिनट बाद वाहनों पर शुल्क देना होगा। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन परिसर के अंदर घुसने से लेकर बाहर जाने तक में खासा समय लग रहा है। खासकर वाहनों के लेफ्ट टर्न के लिए कम जगह छोड़ी गई है, इससे वाहनों को मोड़ने में काफी परेशानी आती है। ज्ञात हो कि स्टेशन से रोज 100 से अधिक टेÑनों का आवागमन होता है।  

ये भी पढ़ें: ग्वालियर की फैक्ट्री में महिला से गैंगरेप, 2 चौकीदार गिरफ्तार, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की जबरदस्ती

एक उदाहरण से समझें 

 कोलार निवासी सुनील कुमार  अपनी बेटी को लेने स्टेशन पर 2.35 बजे पहुंचे, एंट्री पर चार से पांच वाहन थे, जिसमें उन्हें 6 से 8 मिनट का समय लग गया, फिर अंदर प्रवेश करने पर उन्हें वाहनों के पीछे खड़े रहना पड़ा, जिसमें करीब 10 से 15 मिनट का समय लग गया। बेटी को बैठाकर वह बाहर आने के लिए निकले तो टर्न में दिक्कत आई, फिर एग्जिट पर भी वाहनों की कतार लगी हुई थी, कुल मिलाकर उन्हें अंदर प्रवेश करने से लेकर बाहर निकलने में 20 से 25 मिनट का समय लग गया। इससे उन्हें 20  रुपए शुल्क चुकाना पड़ा।

पुरानी निकासी बंद

दरअसल जिस ओर से वाहन बाहर निकलते थे, वहां मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है, इसलिए उसे फिलहाल बंद कर दिया गया है। निकासी का रास्ता डायवर्ट किया गया है। यहां पर खंभे लगे हुए हैं। साथ ही टर्न भी संकरा है जिससे जाम की स्थिति बनती है और समय लगता है। 

ऐसे लग रहा पीक आवर में जाम

-एंट्री गेट से प्रवेश करने में पांच से   10 मिनट का समय लगता है
-यात्रियों को उतारने में पांच से 10 मिनट का समय लग ही जाता है।
-एग्जिट तक पहुंचने में 10 से 15 मिनट का समय लगता है। 

ये भी पढ़ें: प्रदेश का पहला मॉडर्न स्लॉटर हाउस तैयार, मशीनों की हुई टेस्टिंग 

यात्रियों से हो रही वसूली

कैब वालों से स्टेशन पर जो पार्किंग शुल्क लिया जाता है, उसकी वसूली वे यात्रियों से करते हैं। 
अभिराज पांडेय, यात्री

पार्किंग के लिए स्पेस बढ़ाया जाना चाहिए, पीक आवर में संख्या बढ़ती है, जिससे वाहन फंस जाते हैं।          

सचिन कुमार, यात्री, भोपाल

ये भी पढ़ें: टीडीएस काटा पर जमा नहीं किया, 'क्रेडिट' की जगह रिकवरी के नोटिस मिलने से उड़ी करदाताओं की नींद

पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह

आरकेएमपी प्लेटफॉर्म पर पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह है, वाहनों के लिए टर्न में कोई परेशानी नहीं है। नियमनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए 15 मिनट का 'ड्राप एंड गो' रखा गया है। 
नवल अग्रवाल, पीआरओ,भोपाल  मंडल

Aniruddh Singh
By Aniruddh Singh

अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...

Latest Posts