ग्वालियर की फैक्ट्री में महिला से गैंगरेप, 2 चौकीदार गिरफ्तार, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की जबरदस्ती

ग्वालियर की फैक्ट्री में महिला से गैंगरेप, 2 चौकीदार गिरफ्तार, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की जबरदस्ती
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के गिरवाई थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक महिला को खाना बनाने के बहाने बुलाकर दो चौकीदारों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने डर और बदनामी के चलते 23 दिन तक चुप्पी साधे रखी। आरोपी लगातार धमकियां और दबाव बनाने लगे, तब पीड़िता ने शनिवार को थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

    कैसे हुई वारदात

    जानकारी के अनुसार, अजयपुर की 45 वर्षीय महिला एक फैक्ट्री में खाना बनाने का काम करती थी। 21 अगस्त की रात को पास की शर्मा फैक्ट्री में चौकीदार संतोष कुमार (60 वर्ष) ने महिला को अपने कमरे पर खाना बनाने के लिए बुलाया। वहां पहले से ही चौकीदार सीताराम (58 वर्ष) मौजूद था। महिला जैसे ही कमरे में पहुंची, दोनों आरोपियों ने उसके साथ बलात्कार किया। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी।

    23 दिन बाद फिर दर्ज कराई शिकायत

    घटना के बाद पीड़िता डर के कारण चुप रही। आरोपियों की धमकियां और मानसिक दबाव लगातार बढ़ते गए। फिर, शनिवार को महिला ने हिम्मत जुटाई और गिरवाई थाना पहुंचकर अपनी आपबीती बताई। उसके आवेदन पर थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह ने दोनो चौकीदारों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया।

    पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा

    शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद गिरवाई थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शर्मा फैक्ट्री के सर्वेंट क्वार्टर पर दबिश दी। आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही पकड़ लिया। दोनों आरोपी संतोष कुमार और सीताराम को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts