PlayBreaking News

प्रदेश का पहला मॉडर्न स्लॉटर हाउस तैयार, मशीनों की हुई टेस्टिंग 

झटका और हलाल दोनों तरह की होगी स्लॉटरिंग, शहर में बंद होगी अवैध स्लॉटरिंग
Follow on Google News
प्रदेश का पहला मॉडर्न स्लॉटर हाउस तैयार, मशीनों की हुई टेस्टिंग 

शाहिद खान

 भोपाल।  राजधानी में प्रदेश का पहला जीरो वेस्ट हाईटेक मॉर्डन स्लॉटर हाउस जल्द शुरू होने वाला है। ऐसे में अवैध स्लॉटरिंग पर ब्रेक लग जाएगा। इस स्लॉटर हाउस में शनिवार को मशीनों की टेस्टिंग कर ली गई। अहम बात यह है कि यहां हलाल व झटका दोनों तरह से स्लॉटरिंग होगी।  दरअसल जिंसी स्थित पुराने स्लॉटर हाउस को ही लगभग 30 करोड़ की लागत से आधुनिक बनाया गया है। यह पूरी तरह जीरो वेस्ट थीम पर तैयार हुआ है। सालों तक पुराने वेस्ट मटेरियल बहाया जाता था, इससे रहवासी परेशान होते थे। साल 2021 में एनजीटी के निर्देश के बाद नगर निगम ने इसे पीपीपी मोड पर मेसर्स लाइव स्टॉक फूड प्रोसेसर प्राइवेट लिमिटेड को दिया है। 

डॉक्टर  करेगा पशु की जांच , फिर मांस की सप्लाई

वर्तमान में हाट बाजार और किसानों से खरीदकर पशुओं की सीधे स्लॉटरिंग हो जाती है। ऐसे में कई बार बीमार और गाभिन पशु भी काट दिए जाते हैं। लेकिन अब वेटरनरी डॉक्टर हर पशु के स्वास्थ्य की जांच करेगा। 

सैंपल का लैब टेस्ट भी होगा

मॉडर्न स्लॉटर हाउस में स्लॉटरिंग के बाद मांस के सैंपल का लैब टेस्ट किया जाएगा। यहां भी दो डॉक्टर रहेंगे। इस टेस्टिंग  के बाद डॉक्टर की टीम सर्टिफिकेट जारी करेगी।   इसके अलावा वर्तमान में पूरे शहर में खुली गाड़ियों से मांस की आपूर्ति की जा रही है। लेकिन कंपनी स्लॉटरिंग के बाद मांस को  एसी वैन से  सप्लाई करेगी। वहीं निजी व्यक्ति और स्थानीय व्यापारी भी वहां जाकर स्लॉटरिंग करा सकेंगे। इसके लिए शुल्क भी तय कर लिए गए हैं। 

खपत से अधिक क्षमता

वर्तमान में शहर में 200 भैंस और 800 भेड़ और बकरियों की रोजाना खपत है। वहीं इस स्लॉटर हाउस की प्रतिदिन 500 भैंस और 1000 भेड़ और बकरियां की क्षमता है।

 स्लॉटर हाउस में ये सुविधाएं

1-यहां हलाल व झटके से स्लॉटरिंग होगी। 
2-अगर कोई जानवर लेकर स्लॉटर हाउस पहुंचता है, तो उसे निश्चित रेट पर स्लॉटर कर दिया जाएगा। 
3-अगर कोई उनसे खरीदता है, तो फिर डिमांड के अनुसार पार्सल वैन से सुरक्षित तरीके से उनकी दुकान पर भेजा जाएगा।
4-अभी सिर्फ भैंस, भेड़ और बकरे की स्लॉटरिंग की जाएगी। 
5-निजी व्यक्ति और स्थानीय व्यापारी भी वहां जाकर स्लॉटरिंग करा सकेंगे।   

Aniruddh Singh
By Aniruddh Singh

अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts