Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ऋषभ पंत की टीम में बड़ा फेरबदल, दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच पद से हटाए गए Ricky Ponting, टीम की तरफ से दी गई जानकारी

ऋषभ पंत की टीम में बड़ा फेरबदल, दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच पद से हटाए गए Ricky Ponting, टीम की तरफ से दी गई जानकारी
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 7 साल बाद मुख्य कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) से अलग होने का फैसला किया है, क्योंकि उनकी मौजूदगी में फ्रेंचाइजी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपने खिताबी सूखे को खत्म करने में नाकाम रही है। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिग ने ऋषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपना सफर समाप्त कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स के X हैंडल से इस बात की आधिकारिक पुष्टि की है। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से रिकी पोंटिंग को इस सफर के लिए शुक्रिया भी कहा।

दिल्ली कैपिटल्स ने कहा- यह एक शानदार यात्रा रही

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से X हैंडल पर लिखा गया, 'डियर रिकी, जैसे कि आप हमारे हेड कोच का पद छोड़ रहे हैं, हम इसे शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे हैं। आपने हमें हर बार जो चार बातें बताईं- केयर, कमिटमेंट, एटीट्यूड और एफर्ट- वे हमारी सात गर्मियों की यादें ताजा करती हैं। आप हर ट्रेनिंग सेशन में सबसे पहले पहुंचे और सबसे आखिर में वहां से निकले। जब आप स्ट्रेटेजिक टाइमआउट के दौरान डगआउट से बाहर भागे और अपने नाखून तब तक काटे जब तक कि कोई बचा न रह जाए। यह एक शानदार यात्रा रही है, कोच! हर चीज के लिए धन्यवाद।'

2019 में टीम के मुख्य कोच बने थे रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया के दो बार के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान रिकी पोंटिंग 2019 में टीम के मुख्य कोच बने थे। उनकी देखरेख में टीम 2021 में पहली बार फाइनल में पहुंचने में सफल रही, लेकिन इसके बाद उसके प्रदर्शन में गिरावट दर्ज की गई। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष अधिकारियों ने रिकी को सूचित किया है कि वे इस बात से खुश नहीं हैं कि टीम 7 साल में चैंपियनशिप नहीं जीत पाई। टीम प्रबंधन सहयोगी स्टाफ में बदलाव करने की कोशिश कर रहा है। वह अगले साल टीम के साथ नहीं रहेंगे।''

क्या गांगुली संभालेंगे जिम्मेदारी ?

यह देखना होगा कि क्या दिल्ली कैपिटल्स एक नया मुख्य कोच नियुक्त करता है या टीम निदेशक सौरव गांगुली को मुख्य कोच के रूप में काम करने के लिए कहता है। पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली ने पोंटिंग के कार्यकाल के दौरान दिल्ली कैपिटल्स में सलाहकार की भूमिका निभाई थी, ऑस्ट्रेलियाई कोच की बर्खास्तगी के बाद वह खाली पद को संभाल सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर फ्रेंचाइजी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। ये भी पढ़ें- IND vs SL : भारत-श्रीलंका सीरीज के शेड्यूल में हुआ बड़ा बदलाव, जानें अब कब खेले जाएंगे मैच
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts