रीवा:सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह बड़ी कामयाबी उत्तर प्रदेश एसटीएफ साइबर क्राइम पुलिस कानपुर कमिश्नरेट और मध्य प्रदेश की रीवा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में मिली है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट

रीवा। आरोपी की पहचान नागेश्वर सिंह बघेल, निवासी पूर्वा कल्याणपुर, रीवा, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को यूपी एसटीएफ को सौंप दिया गया है।

सोशल मीडिया पोस्ट पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार आरोपी ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी की थी। मामले में संज्ञान लेते हुए कानपुर साइबर सेल ने प्रकरण दर्ज किया था।

ये भी पढ़ें: योग दिवस कार्यक्रम के बाद बिगड़ी बच्चों की तबीयत: शिशुकुंज स्कूल में 100 से ज्यादा बच्चे बीमार ,फूड प्वाइजनिंग की आशंका

यूपी एसटीएफ की टीम पहुंची रीवा

मामले की गंभीरता को देखते हुए यूपी एसटीएफ की टीम रीवा पहुंची। स्थानीय पनवार थाना प्रभारी प्रवीण उपाध्याय के सहयोग से कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर उसे उसके गांव से हिरासत में लिया।

Breaking News

संयुक्त ऑपरेशन में मिली सफलता

उत्तर प्रदेश एसटीएफ साइबर क्राइम पुलिस कानपुर कमिश्नरेट और रीवा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में यह कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए यूपी एसटीएफ को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: कोरबा मर्डर केस: बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार।

आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस 

आरोपी को यूपी एसटीएफ के सुपुर्द किए जाने के बाद उससे आगे की पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पनवार थाना प्रभारी प्रवीण उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को उसके गांव से हिरासत में लिया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे यूपी एसटीएफ के सुपुर्द कर दिया गया है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts