Rewa News :तेज रफ्तार कार ने 3 जैन साध्वियों को कुचला, दो की मौत

रीवा में एक कार चालक ने पैदल चल रहीं तीन जैन साध्वियों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो जैन साध्वियों की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद आरोपी 270 किमी तक चला गया, उसे जबलपुर से गिरफ्तार किया गया।
तेज रफ्तार कार ने 3 जैन साध्वियों को कुचला, दो की मौत

रीवा। रीवा शहर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल जा रहीं तीन जैन साध्वियों को टक्कर मार दी। हादसे में दो साध्वियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना बुधवार को कलेक्ट्रेट के सामने हुई। मृत साध्वियों की पहचान श्रुति मति माता और उपसमिति माता के रूप में हुई है। श्रुति मति माता की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरी साध्वी ने संजय गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल आरिका माता का इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीनों साध्वियां सड़क किनारे पैदल जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उनकी तरफ आ गई और जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को जबलपुर के बरगी टोल नाके के पास पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी हादसे के बाद करीब 270 किलोमीटर तक भागता रहा। बरगी पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर रीवा पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस में बड़ा फैसला: कोर्ट ने दूसरा पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार, बॉडी होगी प्रिजर्व

आरोपी ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। स्थिति तनावपूर्ण होती देख पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुंचना पड़ा। मौके पर कमिश्नर बीएस जामोद, एसपी गुरुकरण सिंह समेत प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। 

ये भी पढ़ें: Dubai Gold Market : 'अक्षय तृतीय' ने दुबई गोल्ड मार्केट में मनवा दी 'ईद'

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts