Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रीवा में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान महाअभियान, डिप्टी CM ने खुद किया रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत रीवा में वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने खुद रक्तदान कर अभियान की शुरुआत की। शिविर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी रक्तदान किया। उन्होंने रक्तदान को मानव सेवा का सबसे पुनीत माध्यम बताया।
रीवा में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान महाअभियान, डिप्टी CM ने खुद किया रक्तदान
डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने रीवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार को रीवा में वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। संभागीय मुख्यालय स्थित कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में हुए इस शिविर की शुरुआत प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने खुद रक्तदान करके की। डिप्टी CM समेत कई लोगों ने किया रक्तदान शिविर में पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, वीरेंद्र गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधियों ने रक्तदान किया। इसके अलावा रीवा संभाग के कमिश्नर शील

रीवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार को रीवा में वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। संभागीय मुख्यालय स्थित कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में हुए इस शिविर की शुरुआत प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने खुद रक्तदान करके की।

डिप्टी CM समेत कई लोगों ने किया रक्तदान

शिविर में पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, वीरेंद्र गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधियों ने रक्तदान किया। इसके अलावा रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेंद्र सिंह, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी रक्तदान अभियान में शामिल हुए। कार्यक्रम में लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान करने का संदेश दिया।

Breaking News

‘रक्तदान महादान’ : राजेंद्र शुक्ल

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि रक्तदान महादान है और पीड़ित मानवता की सेवा का सबसे पुनीत माध्यम है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं, आपातकालीन स्थितियों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध होना बेहद जरूरी है।

स्वस्थ लोग नियमित रक्तदान करें

राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि 18 से 65 वर्ष की आयु के स्वस्थ और पात्र लोगों को चिकित्सकीय सलाह के अनुसार नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद लोगों की जिंदगी बचाने में मदद मिलती है और यह समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts