Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रीवा में 5 कुत्तों ने जिंदा बछिया को नोच-नोचकर खाया... सुबह तक सिर्फ हड्डियां बचीं, घटना का वीडियो वायरल 

Follow on Google News
रीवा में 5 कुत्तों ने जिंदा बछिया को नोच-नोचकर खाया... सुबह तक सिर्फ हड्डियां बचीं, घटना का वीडियो वायरल 
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा शहर से एक दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां शनिवार देर रात 5 आवारा कुत्तों ने एक जिंदा बछिया पर हमला कर उसे 9 घंटे तक नोच-नोचकर खा डाला। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके फुटेज सोमवार को वायरल हो गए। घटना के बाद लोगों ने नगर निगम से सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

    9 घंटे तक तड़पती रही बछिया

    दरअसल, ये घटना संजय अग्रवाल के कार्यालय के सामने की है। जहां पर करीब 5-6 आवारा कुत्तों ने एक जिंदा बछिया को अपना शिकार बनाया और नोच-नोचकर पूरा मांस खा गए। यह पूरी घटना लगभग 9 घंटे तक चली। कुत्ते बछिया को रात 12 बजे से सुबह तक खाते रहे। जब रविवार सुबह 11 बजे दुकानें खुलीं तो वहां सिर्फ बछिया की हड्डियां पड़ी मिलीं।

    Twitter Post

    CCTV में कैद हुई घटना

    घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो सोमवार को सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि रात में दुकानें बंद होने के बाद कुत्तों ने बछिया पर हमला कर दिया और उसे घसीट-घसीट कर खा गए।

    वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि रीवा में स्ट्रीट डॉग का आतंक तेजी से बढ़ता जा रहा है। डॉग बाइट के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। आवारा कुत्तों का आतंक लोगों और पशुओं दोनों के लिए खतरा बन गया है। जिससे लोग डरे हुए हैं।

    नगर निगम से सख्त कार्रवाई की मांग 

    संजय अग्रवाल ने नगर निगम से अपील की है कि वह इस पर सख्त कदम उठाए। साथ ही उन्होंने डॉग लवर्स से भी कहा कि वे इस घटना को देखकर स्थिति की गंभीरता को समझें। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts