Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शिवपुरी में नक्शा सुधार के बदले अपने ही घर के सामने रिश्वत ले रहे आरआई को लोकायुक्त टीम ने गिरफ्तार किया

5 हजार रुपए रिश्वत तय करके 1 हजार एडवांस लिए और लोकायुक्त में शिकायत के बाद सत्यापन के दौरान 1 हजार और ले लिए, बाकी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया
शिवपुरी में नक्शा सुधार के बदले अपने ही घर के सामने रिश्वत ले रहे आरआई को लोकायुक्त टीम ने गिरफ्तार किया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    शिवपुरी।  जमीन के नक्शा में सुधार करने के बदले अपने ही घर के सामने रिश्वत ले रहे प्रभारी राजस्व निरीक्षक (आरआई) को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

    बकाया रिश्वत के लिए बना रहा था दबाव 

    इस बारे में लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के आफिस में फरियादी किसान ब्रकभान धाकड़ पुत्र प्रहलाद सिंह धाकड़, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम मचाकला देवरी खुर्द, तहसील पोहरी, जिला शिवपुरी ने शिकायत की। किसान ने बताया कि अपनी जमीन के नक्शा सुधार के लिए 26 मार्च 2026 को आवेदन किया था, जिस पर प्रभारी राजस्व निरीक्षक देवेंद्र जैन ने उससे रिश्वत के 5 हजार रुपए मांगें। आरआई देवेंद्र जैन ने दबाव ड़ाला तो किसान ने एक हजार रुपए रिश्वत के एडवांस दे भी दिए। इसके बाद बाकी रिश्वत चुकाने का दबाव ड़ाल रहा था, लेकिन किसान अब रिश्वत नहीं देना चाहता था। 

    सत्यापन में शिकायत सही पाई गई तो बनी ट्रैप टीम

    पुलिस अधीक्षक ग्वालियर निरंजन शर्मा ने शिकायत का सत्यापन करवाया तो सही पाई गई, इसी दौरान रिश्वतखोतर आरआई ने एक हजार रुपए और रिश्वत के ले लिए। इसके बाद ट्रैप टीम बनाई गई। इसमें डीएसपी विनोद सिंह कुशवाह, निरीक्षक बलराम राजावत, निरीक्षक श्रीमति अंजली शर्मा, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र पवैया, जसवंत शर्मा, मनोज कुशवाहा, बलवीर, आरक्षक सुरेन्द्र सेमिल, विनोद शाक्य, राजीव तिवारी, रवि सिंह थे।

    शिवपुरी में घर के सामने रिश्वत लेते पकड़ा गया

    किसान को रिश्वत लेकर आरआई ने शिवपुरी स्थित अपने घर बुलाया, तो ट्रैप टीम ने घेराबंदी कर ली। इसके बाद जैसे ही किसान ने 2 हजार रुपए की रिश्वत दी, वैसे ही लोकायुक्त टीम ने आरोपी आरआई देवेन्द्र जैन पिता अमरचंद जैन, उम्र 60 वर्ष, वर्तमान पदस्थापना- प्रभारी राजस्व निरीक्षक राजस्व वृत पोहरी, शिवपुरी एवं निवासी सिद्धेश्वर कॉलोनी मेला ग्राउंड के सामने शिवपुरी को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 7 पीसी एक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के अंतर्गत कार्यवाही की गई। 

    Vijay S. Gaur
    By Vijay S. Gaur

    विजय एस. गौर, पीपुल्स समाचार में रीजनल एडीटर हैं। साथ ही राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, खेती-किसानी,...Read More

    Latest Posts