Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

RTI में खुलासा, 3 साल में वंदे भारत की स्पीड 84 से घटकर 76 किमी/घंटा रह गई

RTI में खुलासा, 3 साल में वंदे भारत की स्पीड 84 से घटकर 76 किमी/घंटा रह गई

नई दिल्ली। वंदे भारत ट्रेनों की औसत गति 2020-21 में 84.48 किमी प्रति घंटे से घटकर 2023-24 में 76.25 किमी प्रति घंटे हो गई है। रेल मंत्रालय ने आरटीआई के तहत एक आवेदन के जवाब में यह जानकारी दी है। यह आरटीआई मप्र के चंद्रशेखर गौड़ ने लगाई थी। रेलवे ने कहा कि स्पीड में कमी का कारण बड़े पैमाने पर इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्क चलना है। मानसून में ट्रेनों की अधिकतम गति 75 किमी/घंटा रखते हैं।

अपग्रेड कर रहे हैं पटरियां : वंदे भारत की गति की जरूरत को पूरा करने के लिए पटरियों की मरम्मत करके उन्नत बनाया जा रहा है। ये काम होने पर ऐसी ट्रेनें होंगी जो 250 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी।

सिर्फ आगरा-दिल्ली के बीच 130 की स्पीड : खराब ट्रैक स्थितियों के कारण, यह दिल्ली- आगरा मार्ग को छोड़कर देश में कहीं भी 130 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से नहीं चल सकती।

साल           औसत स्पीड 2020-21       84.48 2022-23       81.38 2023-24       76.25 (स्पीड किलोमीटर प्रति घंटा)
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts