Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रिटायर्ड शिक्षिका हत्याकांड का खुलासा :नौकरानी, उसकी बेटी और साथी युवक ने रची थी साजिश, मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

रतलाम में रिटायर्ड शिक्षिका सरला धनेटवाल हत्याकांड का खुलासा हो गया है। नौकरानी लीला, उसकी बेटी मोना और सागर मीणा ने लूट की साजिश रची थी। CCTV से पहचान हुई। सागर को झाबुआ बॉर्डर से लाते समय हुए शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा गया।
Follow on Google News
नौकरानी, उसकी बेटी और साथी युवक ने रची थी साजिश, मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रिटायर्ड शिक्षिका सरला धनेटवाल (70) की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। वारदात लूट के इरादे से की गई थी। पुलिस ने नौकरानी लीला डामोर, उसकी बेटी मोना और मुख्य आरोपी सागर मीणा को गिरफ्तार कर लिया। सागर को पुलिस ने झाबुआ बॉर्डर से लाते समय हुए शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में गोली लगने के बाद काबू किया।

    शव मिलने के बाद पुलिस जांच तेज

    बता दें कि, 24 नवंबर की सुबह शिक्षिका का शव उनके घर के बाथरूम में मिला। मामला गंभीर होने पर IG उमेश जोगा मौके पर पहुंचे, जबकि एसपी अमित कुमार ने सुराग देने पर 10 हजार का इनाम घोषित किया। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, जिनमें एक संदिग्ध युवक दिखा।

    नौकरानी और उसकी बेटी ने रची थी साजिश

    CCTV फुटेज के आधार पर संदेह नौकरानी लीला और उसकी बेटी मोना पर गया। पूछताछ में दोनों टूट गईं और बताया कि उन्होंने ही सागर मीणा को जानकारी दी थी कि घर में केवल शिक्षिका रहती हैं और अंदर गहने व नकदी रखे हैं।

    आरोपी ने चार दिन तक की रेकी

    सागर मीणा चार दिनों से घर के आसपास घूमकर मौके की तलाश कर रहा था। वह पेढ़ी और बिजली मीटर के सहारे छत तक चढ़ता और पीछे की सीढ़ियों पर छिपकर बैठा रहता। सोमवार सुबह जैसे ही शिक्षिका बाथरूम की ओर बढ़ीं, उसने चाकू से उनका गला रेत दिया। सागर ट्रेन में फेरी लगाकर सामान बेचता और बैग रिपेयरिंग करता है। उसका कोई स्थायी ठिकाना नहीं है और उस पर कई चोरी के मामले पहले से दर्ज हैं।

    लूटकर फरार, CCTV से पहचान

    हत्या के बाद सागर ज्वेलरी, मोबाइल और दस्तावेज लेकर फरार हो गया। अगले दिन परिजनों को बाथरूम में शव मिला। CCTV में आरोपी घर की ओर जाता और स्टेशन की तरफ लौटता दिखा, जिससे पहचान पक्की हो गई।

    जवाबी कार्रवाई में TI घायल

    पुलिस ने उसकी लोकेशन झाबुआ बॉर्डर पर पकड़ी। टीम उसे रतलाम ला रही थी, तभी रावटी–रानीसिंह स्टेशन के बीच उसने टॉयलेट का बहाना कर गाड़ी रुकवाई। उसने डीडी नगर TI अनुराग यादव को धक्का देकर पिस्टल छीनने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में TI सत्येंद्र रघुवंशी ने उसके पैर में गोली मारी। इस दौरान TI अनुराग यादव भी घायल हुए।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts