Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Competitive Exams PwD Rules:दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने की बड़ी घोषणा, उम्मीदवारों को मिली राहत

Follow on Google News
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने की बड़ी घोषणा, उम्मीदवारों को मिली राहत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जॉब डेस्क। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (DEPwD) द्वारा आदेश जारी कर दिव्यांग उम्मीदवारों को प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी राहत दी गई है। आदेश में जानकारी दी गई है कि अब 31 दिसंबर 2025 तक घोषित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में उम्मीदवार अपने ‘ओन स्क्राइब’ का उपयोग कर सकेंगे। बता दें कि 1 अगस्त 2025 को जारी नियम के तहत इसे बंद कर दिया गया था। वहीं, आयोग ने इसमें आयु से संबंधित नियमों में भी बदलाव किए हैं।

    आधार कार्ड के जरिए होगी ‘स्क्राइब’ की पहचान

    नए नियमों के तहत अब हर ‘ओन स्क्राइब’ का आधार-आधारित प्रमाणीकरण परीक्षा के समय अनिवार्य होगा। अगर कोई स्क्राइब आधार प्रमाणीकरण नहीं कर पात या अयोग्य पाया जाता है, तो उम्मीदवार के पास दो विकल्प होंगे। 

    • आयोग द्वारा दिए गए स्क्राइब को स्वीकार करना होगा।
    •  स्क्राइब सुविधा का त्याग करना होगा।

    आयु नियम में बदलाव

    जानकारी के मुताबिक, अब 10+2 स्तर के स्क्राइब की अधिकतम आयु 20 वर्ष, और मैट्रिक पास स्क्राइब की अधिकतम आयु भी 20 वर्ष होगी। इसके अलावा, स्नातक स्तर के स्क्राइब की अधिकतम आयु 22 वर्ष रखी गई है। बता दें कि अब उम्मीदवार द्वारा लाया गया स्क्राइब निश्चित आयु मानदंड के अनुसार ही होना जरूरी होगा। इस नए नियम का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्क्राइब परीक्षा में केवल सहायता के लिए शामिल हों, न कि अनुचित लाभ लेने के लिए।

    जानकारी के लिए बताते चलें, अन्य सभी नियम और शर्तें आयोग स्क्राइब प्रक्रिया अधिसूचना और DEPwD  के दिशानिर्देशों अनुसार ही लागू रहेंगे।

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni

    Latest Posts