Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बालीवुड न्यूज:‘किंग’ के लिए शाहरुख-सुहाना ने 8 रातों तक शूट किया एक्शन सीन, विजयादशमी जुलूस के बैकग्राउंड में होगा सीन

शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘किंग’ इन दिनों हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है। हाल ही में फिल्म का एक बड़ा एक्शन सीक्वेंस शूट किया गया, जिसमें शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान नजर आईं। इस सीन को भव्य विजयादशमी जुलूस की पृष्ठभूमि में फिल्माया गया, जिससे सीन को खास फेस्टिवल माहौल मिला।
‘किंग’ के लिए शाहरुख-सुहाना ने 8 रातों तक शूट किया एक्शन सीन, विजयादशमी जुलूस के बैकग्राउंड में होगा सीन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    फिल्म किंग से लिए शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान ने विजयादशमी जुलूस की पृष्ठभूमि में एक बड़ा एक्शन सीन शूट किया है। फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं और इसे क्रिसमस 2026 पर रिलीज करने की योजना है।

    सेट पर बनाया गया त्योहार जैसा माहौल

    रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीक्वेंस के लिए पारंपरिक विजयादशमी जुलूस का पूरा सेट तैयार किया गया था। ढोल-नगाड़े, रंग-बिरंगी सजावट और उत्सव जैसा माहौल बनाकर दृश्य को वास्तविक बनाने की कोशिश की गई। इस बड़े सीन के लिए सैकड़ों जूनियर आर्टिस्ट भी शामिल किए गए, जिससे जुलूस का भव्य पैमाना परदे पर दिखाई दे सके।

    ये भी पढ़ें: ‘Oh My God!’ फ्रेंचाइज की तीसरी फिल्म में नहीं होंगी रानी मुखर्जी

    लगातार 8 रातों तक चली शूटिंग

    बताया जा रहा है कि इस एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग लगातार आठ रातों तक की गई। खास बात यह रही कि सुहाना खान ने इसमें कई स्टंट खुद किए, जो उनके किरदार के सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सों में गिने जा रहे हैं। पिता-बेटी की यह जोड़ी फिल्म में पहली बार बड़े पैमाने के एक्शन सीक्वेंस में साथ दिखाई देगी।

    2024 से चर्चा में है फिल्म

    फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा 2024 की शुरुआत से ही तेज हो गई थी। बताया जाता है कि निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म का टाइटल शाहरुख खान को सुझाया था। बाद में अगस्त 2024 में शाहरुख ने खुद पुष्टि की कि- यही उनकी अगली फिल्म होगी।

    निर्देशन में हुआ बदलाव

    शुरुआत में फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष करने वाले थे, लेकिन बाद में यह जिम्मेदारी सिद्धार्थ आनंद ने संभाल ली। सिद्धार्थ इससे पहले शाहरुख खान के साथ सुपरहिट फिल्म ‘पठान’ में काम कर चुके हैं।

    क्रिसमस 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

    फिल्म में शाहरुख और सुहाना के अलावा रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और अरसद वारसी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। मेकर्स इस फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार कर रहे हैं और इसे क्रिसमस 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts