Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Viral Fake News: फैंस का टूटा दिल, कियारा और भंसाली नहीं कर रहे बॉलीवुड का ये ड्रीम प्रोजेक्ट!

बॉलीवुड से आई एक और बड़ी खबर पर फेक न्यूज का ठप्पा लग चुका है। दरअसल, पिछले दिनों ये खबर बहुत तेजी से वायरल हो रही थी कि एक्टर्स 'कियारा आडवाणी'भारतीय सिनेमा की वीनस ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर 'मधुबाला' की बायोपिक में काम करने जा रही हैं। और इस फिल्म का निर्देशन मास्टर क्लास डॉयरेक्टर संजय लीला भंसाली करने जा रहे हैंं, लेकिन अब इन खबरों को अफवाह बताकर फेक न्यूज करार दिया गया है।
 फैंस का टूटा दिल, कियारा और भंसाली नहीं कर रहे बॉलीवुड का ये ड्रीम प्रोजेक्ट!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भारतीय सिनेमा की अबतक की सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली अदाकारा मधुबाला पर बायोपिक बनने की चर्चा जोर-शोर से चल रही थी। मधुबाला को भारतीय सिनेमा की वीनस ऑफ इंडियन सिनेमा का नायाब टैग भी दिया गया है। चर्चा यह भी थी कि आर्ट डॉयरेक्शन के उस्ताद निर्देशक संजय लीला भंसाली इस मूवी को बनाने जा रहे और फिल्म में पर्दे पर मधुबाला के किरदार को निभाएंगी अभिनेत्री कियारा आडवाणी। लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि यह सारी खबरें एक वायरल न्यूज है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है। ना ही कियारा, न संजय लीला भंसाली, इन दोनों में से कोई भी अभिनेत्री मधुबाला के बायोपिक प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रहे। कियारा आडवाणी ने आगे आकर इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने सिरे से इस खबर को नकार दिया है। कियारा ने कहा मैं मधुबाला जी की किसी भी बायोपिक फिल्म के लिए काम नहीं कर रही। फिलहाल के लिए ऐसे किसी बड़े प्रोजेक्ट पर वह काम नहीं कर रहीं। 

    'वीनस ऑफ इंडियन सिनेमा'- मधुबाला

    पहले की पीढ़ी हो या आज की, अभिनेत्री मधुबाला को हर कोई आज भी बड़े पर्दे पर देखना चाहता है। ऐसे में मधुबाला की बायोपिक फिल्म में काम करना हर अभिनेत्री के लिए एक सपना है। मधुबाला जिन्होंने मात्र 36 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। पर्दे पर निभाया गया उनका हर किरदार, उनकी सादगी भरी खूबसूरती आज भी लोगों के दिलों में बसती है। प्रोफेशनल लाइफ में बहुत कम उम्र में मधुबाला ने वह पा लिया जिसके सपने भी देखना आम इंसान के लिए बड़ी बात है। फिल्मी करियर के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा दर्शकों के बीच एक कौतुहल का विषय बना रहा है। मधुबाला की जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी एक रोचक और दर्द भरी कहानी की तरह है जिसे सब जानना चाहते हैं। मधुबाला की बायोपिक फिल्म का इंतजार दर्शकों को हमेशा से है और रहेगा।

    यह भी देखें: बालीवुड न्यूज: ‘किंग’ के लिए शाहरुख-सुहाना ने 8 रातों तक शूट किया एक्शन सीन, विजयादशमी जुलूस के बैकग्राउंड में होगा सीन

     बायोपिक नहीं बन रही - इंडस्ट्री सूत्र

    इंडस्ट्री सूत्रों ने भी साफ तौर पर यह कह दिया है कि फिलहाल के लिए भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत अदाकारा पर कोई बायोपिक नहीं बन रही। बॉलीवुड की तरफ से बायोपिक मूवी पर जो भी खबरें चल रही वह सभी एक वायरल न्यूज हैं। उनका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है। अभी किसी भी ऐसे बड़े फिल्म प्रोजेक्ट निर्माण की बात पर फेक खबर का ठप्पा लग चुका है। तो ऐसे में दर्शकों को अभी कुछ दिनों तक और मधुबाला की बायोपिक वाली फिल्म के लिए इंतजार करना पड़ेगा। जिसे सुनते ही मधुबाला के चाहने वालों का दिल टूट गया। 

    Geetanjali Sharma
    By Geetanjali Sharma

    Latest Posts