Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Indore News :रियल एस्टेट कारोबारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, मांगे 15 करोड़

इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र के निवासी एक रियल एस्टेट कारोबारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जान से मारने की धमकी दी है। गैंग ने उनसे 15 करोड़ रुपए की मांग की है।
रियल एस्टेट कारोबारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, मांगे 15 करोड़
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। पॉश इलाके तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी संजय जैन को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है। गैंग के सदस्य ने कारोबारी को दो बार कॉल कर डराया और 15 करोड़ रुपए की मांग की। इस घटना के बाद कारोबारी और उनका परिवार दहशत में हैं। 

    पहले मांगी 10 करोड़ रुपए की रंगदारी

    तुकोगंज पुलिस के अनुसार, सबसे पहले बदमाशों ने कारोबारी से 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी। डरे हुए कारोबारी ने आगे आने वाले कॉल रिसीव नहीं किए, जिससे बदमाशों का दुस्साहस और बढ़ गया। फिर अगली बार संपर्क करने पर गैंग ने 5 करोड़ रुपए और अतिरिक्त मांग जोड़ी। इस प्रकार, अब कारोबारी से कुल 15 करोड़ रुपए की मांग की जा रही है। जान से मारने की धमकियों मिलने के बाद संजय जैन ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    नंबरों की जांच शुरू

    साइबर सेल और पुलिस की टीमें उन नंबरों की जांच कर रही है जिनसे कॉल आए थे। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कॉल वाकई बिश्नोई गैंग की ओर से थे या किसी ने गैंग के नाम का इस्तेमाल कर फिरौती मांगी है।

    हेरी बाक्सर ने किया कॉल

    कारोबारी को बिश्नोई गैंग के हेरी बाक्सर नामक सदस्य ने कॉल किया है। बाक्सर की तलाश के लिए जल्द ही टीम रवाना की जाएगी। आरोपी की लोकेशन भी तलाशी जा रही है।

    जितेन्द्र सिंह यादव, टीआई थाना तुकोगंज

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts