Elvish Yadav Arrested : सांप के जहर तस्करी मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव गिरफ्तार, 14 दिन के लिए भेजा जेल

Follow on Google News
Elvish Yadav Arrested : सांप के जहर तस्करी मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव गिरफ्तार, 14 दिन के लिए भेजा जेल
एंटरटेनमेंट डेस्क। यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव को सांप के जहर की तस्करी के मामले में नोएडा पुलिस ने रविवार गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे सूरजपुर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस ने एल्विश से लंबी पूछताछ की। हाल ही में नोएडा में सांप के जहर तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ था। इसमें एल्विश का नाम भी सामने आया था। जहर कांड में पिछले साल पुलिस ने एल्विश के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

रेव पार्टी में सांप से कटवाकर होता है नशा

सांप का सिर पकड़कर अपने शरीर के इतने करीब लाते हैं, जहां से उसकी जुबान पहुंच जाए। इसके बाद उसके सिर पर हल्का सा टैप करते हैं। सांप सामने जगह पर जोर से डसता है और अपना जहर छोड़ देता है। शुरुआत में हाथ की छोटी उंगली या पैर के अंगूठे में डसवाते हैं। उसके बाद होंठ, जुबान और कान के लोब्स में भी डसवाना शुरू करते हैं। सांप का नशा करने वालों के मुताबिक 10 से 40 सेकेंड तक तेज चुभन होती है। उसके बाद बेहद सुख की अनुभूति, मसल्स में दर्द और नींद आने लगती है। कुछ लोग सांप को बोतल में बंद रखते हैं और उसके मुहाने पर उंगली या जीभ रखकर डसवाते हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अफसरों के मुताबिक, एक पाउडर होता है, जो सांप के जहर से बना होता है। इसे ड्रिंक्स के साथ मिलाकर पिया जाता है। इस पाउडर को स्नेकबाइट पाउडर कहा जाता है। इसमें भी सबसे ज्यादा इस्तेमाल कोबरा के जहर का होता है। [embed]https://twitter.com/ANI/status/1769301949441012013?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1769301949441012013%7Ctwgr%5E8002c825f1bacfd7e0466e2e3582401953fa15c6%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.patrika.com%2Fnoida-news%2Felvish-yadav-arrested-by-noida-police-in-rave-party-case-8776772[/embed]

यह है पूरा मामला

भाजपा सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल के एनिमल वेलफेयर ऑफिसर गौरव गुप्ता ने इस मामले में शिकायत की थी। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने नोएडा के सेक्टर-49 इलाके में छापा मारा था। इस कार्रवाई के दौरान 5 आरोपियों को पकड़ा गया था। इनके कब्जे से नौ सांप बरामद हुए थे। इनमें पांच कोबरा, एक अजगर, दो दुमुही सांप और एक घोड़ा पछाड़ सांप मौके से बरामद किए थे। साथ ही एक डिब्बी में 20 एमएल स्नेक वेनम मिला था। इस मामले में पुलिस ने एल्विश यादव समेत 6 लोग राहुल, जयकरन, टीटूनाथ, नारायण और रविनाथ है के खिलाफ एफआइआर दर्ज की थी। ये भी पढ़ें-पुलिस पूछताछ का साइड इफेक्ट, अचानक बिगड़ी एल्विश की तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts