रणवीर सिंह अपनी हालिया सुपरहिट जासूसी थ्रिलर ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अब एक और बड़े प्रोजेक्ट ‘प्रलय’ को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म करीब 300 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनाई जाएगी और इसे रणवीर के करियर की सबसे महंगी सोलो फिल्म माना जा रहा है।
‘प्रलय’ एक पोस्ट-एपोकैलिप्टिक जॉम्बी ड्रामा होगी, जिसकी कहानी कोविड-19 महामारी की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म में बड़े स्तर का एक्शन, हाई-एंड वीएफएक्स और परिवार की भावनात्मक कहानी का मेल देखने को मिलेगा। मेकर्स इसे इंटरनेशनल स्केल पर तैयार करने की योजना बना रहे हैं।
फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता के बेटे जय मेहता कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्क्रिप्ट और विजुअल इफेक्ट्स पर खास फोकस किया जा रहा है। रणवीर ने इस प्रोजेक्ट के लिए बैकएंड प्रॉफिट-शेयरिंग डील भी साइन की है, जो उनके इस फिल्म पर भरोसे को दर्शाती है।
[instagram-post link="https://www.instagram.com/p/DPgPyCSiQVE/?utm_source=ig_web_copy_link"]
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में रणवीर के साथ मुख्य अभिनेत्री के तौर पर कल्याणी प्रियदर्शन नजर आ सकती हैं, हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फिल्म की शूटिंग मई या जून 2026 में शुरू होने की संभावना है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर की ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म पहले भाग से भी बड़े पैमाने पर बनाई गई है। इसी दिन कन्नड़ स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी रिलीज होने जा रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।