खंडवा में शादी की खुशियां मातम में बदलीं :थार और कार की आपस में टक्कर, मां-बेटे की मौत

खंडवा जिले के मूंदी क्षेत्र में थार और बलेनो कार की आमने-सामने टक्कर में मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार शादी की खरीदारी के लिए जा रहा था। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Follow on Google News
थार और कार की आपस में टक्कर, मां-बेटे की मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मूंदी थाना क्षेत्र में थार और बलेनो कार की आमने-सामने टक्कर में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

    कैसे हुआ हादसा?

    जानकारी के अनुसार, ग्राम जलवा निवासी सौरभ राठौर अपनी मां सुमन बाई और अन्य परिजनों के साथ कार से मूंदी जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही थार गाड़ी ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सौरभ और उनकी मां की मौके पर ही मौत हो गई।

    शादी की खुशियां मातम में बदलीं

    बताया जा रहा है कि परिवार में जल्द ही शादी का कार्यक्रम था। 21 अप्रैल को सौरभ की बहन सारिका की शादी होने वाली थी। परिवार खरीदारी के लिए मूंदी जा रहा था, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को गम में बदल दिया।

    Breaking News

    हादसे में सारिका राठौर, रविंद्र राठौर और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले मूंदी में प्राथमिक उपचार दिया गया, फिर हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल खंडवा रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही मूंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है। 

    मामले में मर्ग कायम कर हादसे की जांच की जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही जिला अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts