Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रणवीर सिंह ने मांगी माफी!स्टेज पर ‘कांतारा’ सीन की नकल उतारना पड़ा भारी, देवी को ‘भूत’ कहने पर दी सफाई

बॉलीवुड स्टार Ranveer Singh ने ‘Kantara’ सीन की नकल पर माफी मांगी, विवाद और देवी अपमान के आरोपों के बीच सफाई दी।
Follow on Google News
स्टेज पर ‘कांतारा’ सीन की नकल उतारना पड़ा भारी, देवी को ‘भूत’ कहने पर दी सफाई
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह फिर से चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका गोवा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का बयान और उसके बाद मांगी माफी है। रणवीर ने सोशल मीडिया पर साफ लिखा कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का बिल्कुल नहीं था। उन्होंने कहा कि वह हमेशा देश की हर संस्कृति और परंपरा का सम्मान करते हैं और अगर उनकी बात से किसी को आहत महसूस हुआ हो, तो वह दिल से माफी मांगते हैं।

    Uploaded media

     रणवीर ने कहा कि फिल्म का एक सीन जब ऋषभ के अंदर फीमेल घोस्ट आता है, वह सीन कमाल का था। यह शब्द जैसे ही उन्होंने बोले, सोशल मीडिया पर तुरंत हलचल मच गई। लोगों ने रणवीर की इस टिप्पणी को गलत बताया। दरअसल, जिस सीन की बात की जा रही थी, वह ‘भूत’ का नहीं बल्कि चामुंडा देवी के अवतार का सीन था। देवी को ‘महिला भूत’ कहने के कारण कई धार्मिक संगठन और लोग भड़क गए।

    Twitter Post

     हिंदू जनजागृति समिति ने इस पर गंभीर आपत्ति जताई और रणवीर के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। समिति का कहना था कि रणवीर ने कोटिटुलु समुदाय द्वारा पूजनीय चामुंडी देवी का अपमान किया है और उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर तरह तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

    बढ़ते विवाद को देखते हुए रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी सफाई दी। उन्होंने लिखा कि उनका इरादा सिर्फ ऋषभ शेट्टी की बेहतरीन एक्टिंग की तारीफ करना था। उन्होंने कहा कि वह हमेशा देश की हर संस्कृति, परंपरा और विश्वास का सम्मान करते हैं। रणवीर ने साफ किया कि अगर उनकी बात से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वह दिल से माफी मांगते हैं।

    इस बयान के बाद सवाल यह उठता है कि क्या रणवीर की माफी विवाद को शांत कर पाएगी या यह नया बहस का कारण बनेगी। 

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts