बांग्लादेश में हिंसा:रंगपुर में हिंदू घरों-दुकानों पर हमला, कुश्तिया में धर्मगुरु की हत्या

बांग्लादेश के रंगपुर और कुश्तिया में शनिवार को हिंसा की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं।
रंगपुर में हिंदू घरों-दुकानों पर हमला, कुश्तिया में धर्मगुरु की हत्या
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बांग्लादेश के रंगपुर और कुश्तिया में शनिवार को हिंसा की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। एक ओर जहां रंगपुर में भीड़ ने हिंदू समुदाय के घरों और दुकानों में तोड़फोड़ की वहीं कुश्तिया में एक मुस्लिम धर्मगुरु की हत्या कर दी गई।

    रंगपुर में हिंदू समुदाय को बनाया निशाना

    रंगपुर में एक मुस्लिम युवक रकीब हसन की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने कई हिंदू घरों और दुकानों पर हमला कर दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस हमले के पीछे तीसरे पक्ष का हाथ हो सकता है जिसने हत्या की घटना से ध्यान भटकाने के लिए इस तोड़फोड़ को अंजाम दिया। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस हत्या को लेकर विवाद हुआ उसमें हिंदू समुदाय की कोई भूमिका नहीं थी। रकीब हसन की मां नूर जहां बेगम ने भी साफ कहा कि उन्हें हिंदू समुदाय से कोई शिकायत नहीं है।

    पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

    रंगपुर के पुलिस कमिश्नर मोहम्मद माजिद अली ने बताया कि तोड़फोड़ करने वालों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है। साथ ही असली हत्यारों की भी जांच की जा रही है।

    ये भी पढ़ें: ‘ईरान को हथियार दिए तो खैर नहीं…’ ट्रंप की चीन को कड़ी चेतावनी, क्या फिर भड़केगी जंग?

    कुश्तिया में धर्मगुरु की हत्या

    दूसरी घटना कुश्तिया में हुई, जहां इस्लाम की कथित बेअदबी के आरोप में एक समूह ने स्कूल शिक्षक और धर्मगुरु शमीम रजा जहांगीर की हत्या कर दी। हमलावरों ने उनके धार्मिक स्थल में आग भी लगा दी और उनके कम से कम 7 अनुयायियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

    ये भी पढ़ें: लखनऊ: ‘स्मृतिका युद्ध स्मारक’ में लेजर लाइट शो का शुभारंभ, सेना की वीर गाथाएं होंगी प्रदर्शित

    हालात तनावपूर्ण, प्रशासन सतर्क

    दोनों घटनाओं के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। प्रशासन ने हालात को काबू में करने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts