PlayBreaking News

NEET पेपर लीक पर राजनाथ सिंह के घर हाईलेवल बैठक!शिक्षा मंत्री, PMO अधिकारी और NTA DG रहे मौजूद, NTA ने बढ़ाई अंतिम तारीख

NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार अब पूरी तरह एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हुई अहम बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, PMO के वरिष्ठ अधिकारी और NTA के डीजी शामिल हुए। बैठक में परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए कई बड़े बदलावों पर चर्चा हुई। वहीं छात्रों की चिंता कम करने और परीक्षा प्रक्रिया में भरोसा लौटा
Follow on Google News
शिक्षा मंत्री, PMO अधिकारी और NTA DG रहे मौजूद, NTA ने बढ़ाई अंतिम तारीख
फाइल फोटो

नई दिल्ली। NEET-UG पेपर लीक मामले ने देशभर में छात्रों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार हो रहे विरोध और विपक्ष के हमलों के बीच केंद्र सरकार ने अब मामले पर बड़ी समीक्षा शुरू कर दी है। गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर एक हाईलेवल बैठक आयोजित की गई, जिसमें शिक्षा मंत्रालय, PMO और NTA के बड़े अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान परीक्षा प्रणाली में सुधार, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। सरकार छात्रों का भरोसा वापस जीतने की कोशिश में जुटी हुई है।

सरकार की बड़ी बैठक

NEET पेपर लीक विवाद को लेकर केंद्र सरकार अब तेजी से फैसले लेने की तैयारी में है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हुई बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इस बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य परीक्षा प्रणाली को और सुरक्षित बनाना था। इसके साथ ही छात्रों और अभिभावकों के बीच जो भरोसे की कमी पैदा हुई है, उसे दूर करने पर भी चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें: BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल : दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और त्रिपुरा को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष

परीक्षा रद्द होने के बाद बढ़ी छात्रों की परेशानी

इस साल NEET-UG परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। परीक्षा में करीब 22 से 23 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था लेकिन परीक्षा के कुछ दिनों बाद पेपर लीक की खबरें सामने आने लगीं। इसके बाद मामला तेजी से बढ़ा और सरकार पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया। NTA के मुताबिक 7 मई की शाम परीक्षा में गड़बड़ी की जानकारी मिली थी। जांच के बाद मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया। आखिरकार 12 मई को परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया।

जांच में अब तक कई गिरफ्तारियां

पेपर लीक मामले की जांच फिलहाल CBI कर रही है। जांच एजेंसियां लगातार अलग अलग राज्यों में छापेमारी कर रही हैं। अब तक इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में कई ऐसे नेटवर्क सामने आए हैं जो परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक कराने का काम कर रहे थे। सरकार का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा।

विपक्ष भी सरकार पर हमलावर

NEET विवाद को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सहित कई बड़े नेताओं ने इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया है। राहुल गांधी ने राजस्थान के सीकर में आत्महत्या करने वाले एक छात्र के परिवार से मुलाकात की थी। उन्होंने सरकार और शिक्षा मंत्रालय पर सवाल उठाते हुए कहा कि छात्रों का भविष्य सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेदारी है। विपक्ष का आरोप है कि परीक्षा प्रणाली में लगातार लापरवाही बढ़ रही है और इसका सीधा असर छात्रों पर पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: Harsh Malhotra : दिल्ली BJP के नए अध्यक्ष बने हर्ष मल्होत्रा, पंजाब- हरियाणा में भी नए चेहरों पर लगा दांव

फीस रिफंड की डेडलाइन बढ़ी

परीक्षा रद्द होने के बाद NTA ने छात्रों को राहत देते हुए फीस रिफंड के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। पहले यह तारीख 27 मई तय की गई थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 22 जून रात 11:50 बजे तक कर दिया गया है। उम्मीदवारों को NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स के जरिए बैंक खाते की जानकारी जमा करनी होगी। इसके बाद रिफंड प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts