PlayBreaking News

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल!इस्तीफे के बाद चंपत राय से मिलने पहुंचे गोविंद देव गिरि

अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ी गतिविधियां तेज हो गई हैं। चंपत राय के इस्तीफे के बाद गोविंद देव गिरि उनसे मुलाकात करने पहुंचे हैं। दोनों के बीच तीर्थ क्षेत्र भवन में बातचीत जारी है। इस मुलाकात को लेकर ट्रस्ट से जुड़े लोगों और श्रद्धालुओं की नजरें अब आगे की जानकारी पर टिकी हुई हैं।
Follow on Google News
इस्तीफे के बाद चंपत राय से मिलने पहुंचे गोविंद देव गिरि

अयोध्या। राम मंदिर ट्रस्ट में हालिया घटनाक्रम के बाद बैठकों का दौर शुरू हो गया है। चंपत राय के पत्र और SIT को दिए गए लिखित बयान के बाद मंगलवार सुबह गोविंद देव गिरि उनसे मिलने पहुंचे। यह मुलाकात तीर्थ क्षेत्र भवन में हो रही है। खास बात यह है कि चंपत राय के इस्तीफे के बाद दोनों की यह पहली मुलाकात है। इससे पहले 7 जुलाई को हुई ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार किए जाने की जानकारी सामने आई थी। हालांकि बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हो रही है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts