Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राम मंदिर में निकली CEO की भर्ती :जानें कितनी मिलेगी सैलरी, ये होगी न्यूनतम योग्यता...

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 50 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही किसी बड़े सार्वजनिक संगठन, सरकारी विभाग, संस्थान या निजी कंपनी में कम से कम 20 वर्ष का प्रबंधकीय अनुभव होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (बैचलर्स) की डिग्री होना भी जरूरी है।
जानें कितनी मिलेगी सैलरी, ये होगी न्यूनतम योग्यता...

नई दिल्ली। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बाद कई चीजों में ट्रस्ट महत्वपूर्ण बदलाव कर रहा है। इसी कड़ी में राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की  वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए ट्रस्ट ने ज्ञापन जारी किया है। ट्रस्ट ऐसे अनुभवी और योग्य उम्मीदवार की तलाश में है, जो मंदिर के दैनिक प्रशासन, वित्तीय प्रबंधन और संस्थागत कार्यों का प्रभावी ढंग से संचालन कर सके। इस पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ईमेल के माध्यम से searchcommittee.srjbt@gmail.com पर भेज सकते हैं।

जनरल सेक्रेटरी को रिपोर्ट करेंगे चयनित उम्मीदवार

ट्रस्ट की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, चयनित CEO सीधे ट्रस्ट के महासचिव (General Secretary) को रिपोर्ट करेंगे। उनकी सैलरी, भत्ते और अन्य सुविधाएं उम्मीदवार के अनुभव और योग्यता के आधार पर आपसी सहमति से तय की जाएंगी। फिलहाल ट्रस्ट ने वेतन का कोई निश्चित पैकेज सार्वजनिक नहीं किया है।

CEO भर्ती प्रक्रिया के लिए जरूरी योगय्ताएं

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 50 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही किसी बड़े सार्वजनिक संगठन, सरकारी विभाग, संस्थान या निजी कंपनी में कम से कम 20 वर्ष का प्रबंधकीय अनुभव होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (बैचलर्स) की डिग्री होना भी जरूरी है।

नियमित पूजा- पाठ करने वालों को प्राथमिकता 

ट्रस्ट ने धार्मिक पात्रता को भी चयन प्रक्रिया का अहम हिस्सा बनाया है। आवेदन करने वाला व्यक्ति सनातनी हिंदू होना चाहिए और नियमित रूप से पूजा-पाठ करता हो। वैष्णव परंपरा से जुड़े उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। मंदिर या किसी हिंदू धार्मिक संस्थान में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के रूप में काम कर चुके सेवानिवृत्त अधिकारियों को भी विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

राम मंदिर ट्रस्ट ने गठित की 3 सदस्यीय सर्च कमेटी

Ram Mandir ट्रस्ट ने यह भर्ती प्रक्रिया हाल ही में सामने आए चंदा चोरी मामले के बाद प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से शुरू की है। चयन प्रक्रिया की निगरानी के लिए तीन सदस्यीय सर्च कमेटी गठित की गई है। इस समिति में सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रदीप कोहली, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकान्त चतुर्वेदी और श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट (शिरडी) के पूर्व अध्यक्ष सुरेश हावड़े शामिल हैं।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी के अनुसार, सर्च कमेटी सभी आवेदनों की विस्तार से जांच करेगी और योग्य उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेगी। इसके बाद समिति तीन सबसे उपयुक्त नाम ट्रस्ट के सामने रखेगी, जिनमें से एक उम्मीदवार को राम मंदिर का नया CEO नियुक्त किया जाएगा। ट्रस्ट का मानना है कि इस प्रक्रिया से मंदिर के प्रशासन को अधिक पेशेवर, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा सकेगा।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

Latest Posts