PlayBreaking News

रक्षाबंधन से पहले संस्कृति बचाओ मंच की अपील, केवल सनातनी भाइयों को ही बांधें राखी, न्यू मार्केट में महिलाओं को किया सतर्क

Follow on Google News
रक्षाबंधन से पहले संस्कृति बचाओ मंच की अपील, केवल सनातनी भाइयों को ही बांधें राखी, न्यू मार्केट में महिलाओं को किया सतर्क
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। राजधानी भोपाल के न्यू मार्केट इलाके में रक्षाबंधन से पहले शुक्रवार को संस्कृति बचाओ मंच द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान महिलाओं और युवतियों से अपील की गई कि वे रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रक्षा सूत्र केवल सनातन धर्म के अनुयायी भाइयों को ही बांधें। मंच के अनुसार, यह पहल बहनों की सुरक्षा को लेकर की गई है ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक या ‘जिहादी घटना’ की संभावना से बचा जा सके।

    चंद्रशेखर तिवारी ने किया नेतृत्व

    इस अभियान का नेतृत्व संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने किया। उन्होंने अपनी टीम के साथ न्यू मार्केट में राखी की दुकानों पर जाकर महिलाओं को जागरूक किया। तिवारी ने कहा, दिल्ली में एक युवती ने एक मुस्लिम युवक को राखी बांधकर भाई बनाया, लेकिन कुछ ही समय बाद उस युवक ने उसकी हत्या कर दी। रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व पर ऐसी घटनाएं बेहद चिंता का विषय हैं और हमें सजग रहना होगा।

    Twitter Post

    दुकानदारों और महिलाओं को दिए खास संकेत

    मंच के कार्यकर्ताओं ने राखी की दुकानों पर जाकर यह अपील की कि महिलाएं उन्हीं दुकानों से राखी खरीदें जहां सनातनी प्रतीक स्पष्ट रूप से दिखाई दें- जैसे भगवान की तस्वीर, दुकान में पूजा की व्यवस्था या दुकानदार द्वारा तिलक लगाना।

    चंद्रशेखर तिवारी ने कहा, “दुकानदार अगर ‘तिलक’ नहीं लगाए या उसकी दुकान पर सनातनी प्रतीक न हों, तो वहां से राखी न लें। आपका अब्दुल भी वही निकलेगा जो दूसरों का निकला था।”

    लव जिहाद को लेकर भी जताई चिंता

    इस दौरान लव जिहाद के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया गया। चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि देशभर में लव जिहाद की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिनमें मुस्लिम युवक हिंदू नाम अपनाकर लड़कियों को फंसाते हैं और फिर उनके साथ अपराध करते हैं।

    उन्होंने आगाह करते हुए कहा, “रक्षाबंधन पर किसी अब्दुल को भाई बना लेना आपके जीवन के लिए खतरा बन सकता है। राखी केवल उसी की कलाई पर बांधिए जो आपके धर्म, संस्कृति और सुरक्षा का सम्मान करता हो।”

    दिल्ली की घटना को बनाया उदाहरण

    अभियान के दौरान तिवारी ने विशेष रूप से उस दिल्ली कांड का उल्लेख किया जिसमें एक मुस्लिम युवक ने अपनी राखी बहन की कथित रूप से हत्या कर दी थी। आरोपी ने युवती को छह मंजिला इमारत से नीचे फेंका था। यह मामला अब तक सुर्खियों में है और इसे अभियान का आधार बनाया गया।

    महिलाओं को पम्पलेट बांटे 

    संस्कृति बचाओ मंच की ओर से महिलाओं के बीच पम्पलेट भी बांटे गए। इनमें यह अपील की गई थी कि राखी जैसे पवित्र पर्व की गरिमा और सुरक्षा बनाए रखने के लिए केवल सनातन धर्म के भाइयों को ही रक्षा सूत्र बांधा जाए।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts