Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राजनांदगांव-खैरागढ़ हाईवे पर हादसा, मामा-मामी व भांजे की मौत, 3 घायल; झांकी देखने निकला था परिवार 

राजनांदगांव-खैरागढ़ हाईवे पर हादसा, मामा-मामी व भांजे की मौत, 3 घायल; झांकी देखने निकला था परिवार 
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    राजनांदगांव। गणेश उत्सव के पावन अवसर पर आनंद-उत्साह के बीच एक परिवार के लिए मातम बन गया। शनिवार शाम राजनांदगांव-खैरागढ़ स्टेट हाईवे पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे मामा, मामी और भांजे की दर्दनाक मौत हो गई। तीन अन्य को मामूली चोटें आई हैं। सभी 6 लोग गणेश विसर्जन झांकी देखने राजनांदगांव आ रहे थे। हादसे के बाद से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

    हादसे का पूरा घटनाक्रम

    मिली जानकारी के अनुसार, खैरागढ़ जिले के बल्देवपुर निवासी 35 वर्षीय निलेश साहू अपनी पत्नी करिश्मा साहू (32), भांजा मोहित साहू (14) और दो मासूम बच्चों सहित कुल छह लोगों को लेकर गणेश झांकी देखने राजनांदगांव आ रहे थे। शाम करीब 7 बजे ठेलकाडीह से लगभग 2 किमी पहले एक ढाबा के समीप से गुजरते समय बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में निलेश साहू, करिश्मा साहू और मोहित साहू की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य तीन लोग घायल होकर पास के अस्पताल में भर्ती हैं।

    पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

    ठेलकाडीह थाना प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि पुलिस पूरी विवेचना में जुटी हुई है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम ने जांच की। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घायल लोगों का उपचार किया जा रहा है।

    परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों की मदद की।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts