PlayBreaking News

IPL 2026 :पूर्व राजपरिवार की मेहमान बनी राजस्थान रॉयल्स, द सिटी पैलेस में मिला ग्रैंड वेलकम, स्वागत में लगे हाथी- शहनाई

सिटी पैलेस से बाहर निकलते समय राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात उनकी एक छोटी फैन से हुई। वैभव ने मुस्कुराकर फैन से बातचीत की, जिससे वहां मौजूद लोग भी खुश हो गए। यह पल सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
Follow on Google News
पूर्व राजपरिवार की मेहमान बनी राजस्थान रॉयल्स, द सिटी पैलेस में मिला ग्रैंड वेलकम, स्वागत में लगे हाथी- शहनाई
Image Credit : RR/Instagram

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स सोमवार को जयपुर के शाही अंदाज का लुत्फ उठाया, टीम को जयपुर के पूर्व राजपरिवार की ओर से सिटी पैलेस स्थित द सर्वतो रेस्टोरेंट में रॉयल डिनर दिया गया। इस खास शाम में क्रिकेट और राजसी संस्कृति का शानदार संगम देखने को मिला।
टीम के सिटी पैलेस पहुंचते ही पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। प्रवेश के दौरान खिलाड़ियों पर फूल बरसाए गए, वहीं राजस्थानी लोक कलाकारों ने संगीत और नृत्य से माहौल को पूरी तरह शाही बना दिया। शहनाई की मधुर धुन और सजे-धजे हाथियों ने इस रॉयल वेलकम को और खास बना दिया।

पद्मनाभ सिंह- गौरवी कुमारी ने किया ग्रैंड वेलकम

जयपुर के राजघराने के सदस्य पद्मनाभ सिंह और गौरवी कुमारी ने खिलाड़ियों का व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया। टीम के खिलाड़ी करीब दो घंटे तक सिटी पैलेस में मौजूद रहे और इस दौरान उन्होंने जयपुर की संस्कृति, विरासत और इतिहास को करीब से महसूस किया।
खिलाड़ियों ने राजस्थानी मेहमाननवाजी का आनंद लेने के साथ-साथ सिटी पैलेस की भव्यता को भी खूब सराहा। कई खिलाड़ी वहां की पारंपरिक सजावट और ऐतिहासिक माहौल से काफी प्रभावित नजर आए।

यह भी पढ़ें: ICC की सालाना रैंकिंग में भारत का दुनियाभर में राज : ODI और T20 दोनों में नंबर-1, PAK को बड़ा नुकसान

द सर्वतो से प्लेयर्स ने देखे खास नजारे

सिटी पैलेस में मौजूद आलीशान ‘द सर्वतो’ रेस्टोरेंट से जयपुर के कई ऐतिहासिक लैंडमार्क दिखाई देते हैं। इनमें सबसे खास रहा Amer Fort का शानदार व्यू। राजस्थान रॉयल्स के कई खिलाड़ी रेस्टोरेंट से आमेर फोर्ट को निहारते और तस्वीरें लेते नजर आए। टीम के खिलाड़ियों ने जयपुर की विरासत, किलों और ऐतिहासिक इमारतों को लेकर स्टाफ से भी बातचीत की। यह शाम खिलाड़ियों के लिए सिर्फ डिनर नहीं, बल्कि राजस्थान की शाही संस्कृति को करीब से जानने का मौका भी बन गई।

नन्हें फैन से मिले वैभव

सिटी पैलेस से बाहर निकलते समय राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात उनकी एक छोटी फैन से हुई। वैभव ने मुस्कुराकर फैन से बातचीत की, जिससे वहां मौजूद लोग भी खुश हो गए। यह पल सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: 10 साल बाद पिता बने सूर्या! बेबी गर्ल के नाम का किया ऐलान, इंटरनेट पर हो रही जमकर तारीफ

19 मई को जयपुर में खेलेगी अंतिम मैच

राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन जयपुर का सफर अब तक निराशाजनक रहा है। टीम अभी तक अपने घरेलू मैदान पर एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी है। अब टीम 19 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जयपुर में अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी। ऐसे में फैंस को उम्मीद होगी 

Featured News

लक्ष्मी निवास मित्तल ने 15 हजार करोड़ में खरीदा

हाल ही में राजस्थान रॉयल्स अपनी ओनरशिप को लेकर भी सुर्खियों में रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टील उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल ने फ्रेंचाइजी को 15 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की बड़ी डील में खरीदा है।
इस खबर के बाद से राजस्थान रॉयल्स लगातार चर्चा में बनी हुई है और अब शाही डिनर की तस्वीरों ने टीम की रॉयल पहचान को और मजबूत कर दिया है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts