PlayBreaking News

10 साल बाद पिता बने सूर्या!बेबी गर्ल के नाम का किया ऐलान, इंटरनेट पर हो रही जमकर तारीफ

इंडिया टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इसी हफ्ते पिता बने हैं। मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में खेल रहे सूर्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की। अब हाल ही में क्रिकेटर ने एक और पोस्ट साझा कर अपनी बेटी का नाम बताया।
Follow on Google News
बेबी गर्ल के नाम का किया ऐलान, इंटरनेट पर हो रही जमकर तारीफ

क्रिकेट के मैदान पर तेजतर्रार अंदाज से आग लगाने वाले क्रिकेटर सूर्या कुमार यादव इन दिनों जिंदगी के सबसे सुनहरे लम्हों में जी रहे हैं। 8 मई को उनके घर नन्ही मेहमान आई और जैसे ही यह खुशखबरी सामने आई, पूरे परिवार की दुनिया और भी रोशन हो गई।

पहली झलक ने जीता फैंस का दिल

7 मई को जन्मी इस नन्ही परी की पहली झलक खुद सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर साझा की। तस्वीर सामने आते ही इंटरनेट पर फैंस की बधाइयों की सिलसिला शुरू हो गया। मैदान पर चौके-छक्के लगाने वाले सूर्या की इस नई मुस्कान ने फैंस को भी खासा भावुक कर दिया। कई लोगों ने लिखा कि अब उनके घर सबसे प्यारी 'लिटिल स्टार' आ गई है।

यह भी पढ़ें: चैंपियन कप्तान सूर्या जल्द बनेंगे पापा : मुंबई में आयोजित किया बेबी शॉवर इवेंट, चश्मा पहन पत्नी संग मारी ग्लैमरेस एंट्री

बेटी के नाम में छिपा है खूबसूरत अर्थ

सूर्यकुमार यादव ने अपनी बेटी का नाम रिद्धिमा रखा है। पत्नी देविशा शेट्टी और बेटी के साथ तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा 'हमारे जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद, रिद्धिमा'। यह नाम संस्कृत से लिया गया है और इसका अर्थ प्रेम, समृद्धि, सौभाग्य और सफलता से जुड़ा माना जाता है। हिंदू मान्यताओं में यह नाम देवी लक्ष्मी और देवी सरस्वती से भी जोड़ा जाता है, इसलिए यह नाम और भी खास बन जाता है।

मिठाई के साथ बांटी खुशखबरी

बेटी के जन्म की खुशी चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी। सूर्यकुमार यादव जब रायपुर पहुंचे तो एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी को मिठाई खिलाकर उन्होंने अपनी खुशी साझा की। कैमरों के बीच मुस्कुराते हुए सूर्या ने सबसे कहा आप लोग भी खाइए। इस खुशखबरी ने वहां मौजूद सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी।

यह भी पढ़ें: बप्पा के चरणों में पहुंची वर्ल्ड कप ट्रॉफी : कप्तान सूर्या- गंभीर ने सिद्धिविनायक मंदिर में लिया आशीर्वाद, देखें वीडियो

 शादी के 10 साल बाद बने पिता 

भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव (SKY) अपनी शादी के 10 साल बाद पिता बने हैं। सूर्यकुमार यादव ने देविशा शेट्टी के साथ साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। बता दें कि देविशा शेट्टी, एक डांस और आर्ट्स बैकग्राउंड से जुड़ी पर्सनैलिटी हैं। जो कैमरे के पीछे रहकर भी सूर्या की लाइफ की सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम मानी जाती हैं।

पिच पर नहीं चला सूर्या का मैजिक

जहां निजी जिंदगी में खुशी का माहौल है, वहीं मैदान पर क्रिकेटर का प्रदर्शन अभी तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए IPL 2026 में उन्होंने 10 मैचों में 195 रन बनाए हैं, जिसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है। पिछले सीजन उन्होंने 717 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में शानदार प्रदर्शन किया था, इसलिए इस बार फैंस उनसे बड़ी और मैच जिताने वाली पारियों की उम्मीद कर रहे हैं।

मुश्किल दौर से गुजर रही मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस की टीम भी इस सीजन मुश्किल दौर से गुजर रही है। 10 मुकाबलों में सिर्फ तीन जीत के साथ टीम प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर होती नजर आ रही है। इस बीच सूर्यकुमार यादव ने दो मैचों में कप्तानी की जिम्मेदारी भी निभाई। अब फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि बेटी की खुशकिस्मती शायद मैदान पर भी असर दिखाए और सूर्या का बल्ला फिर से पुरानी रफ्तार पकड़ ले।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts