Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Rajasthan Bomb Threat : रेलवे स्टेशनों और कई जगहों पर बम विस्फोट की धमकी, जैश-ए-मोहम्मद के नाम से मिली चिट्ठी, अलर्ट मोड पर पुलिस

Rajasthan Bomb Threat : रेलवे स्टेशनों और कई जगहों पर बम विस्फोट की धमकी, जैश-ए-मोहम्मद के नाम से मिली चिट्ठी, अलर्ट मोड पर पुलिस
जयपुरराजस्थान में रेलवे स्टेशनों और कई जगहों पर बम विस्फोट करने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। पुलिस ने बताया कि हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन पर धमकी वाला पत्र मिला।

जैश-ए-मोहम्मद के नाम से धमकी

हनुमानगढ़ के एएसपी प्यारे लाल मीणा ने बताया कि लिफाफे में बंद पत्र डाक के जरिए हनुमानगढ़ स्टेशन मास्टर को भेजा गया। स्थानीय पुलिस को मंगलवार देर शाम को इसकी सूचना मिली। उन्होंने बताया कि पत्र में जैश-ए-मोहम्मद के नाम से धमकी दी गई है। उसमें लिखा है कि 30 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन और गंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, बूंदी, उदयपुर, जयपुर को बम से उड़ा दिया जाएगा।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

एएसपी ने बताया कि सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां रेलवे स्टेशन पर पहुंची और तलाशी ली। प्यारे लाल मीणा के अनुसार, धमकी वाला पत्र भेजे जाने के संबंध में रेलवे पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पत्र भेजने वाले का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts